{"_id":"62794e50f185b32708535daf","slug":"patiala-violence-mastermind-parwana-again-sent-to-jail-on-judicial-custody-patiala-news-pkl450120924","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला हिंसा का मास्टरमाइंड परवाना दोबारा से न्यायिक हिरासत पर जेल भेजा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाला हिंसा का मास्टरमाइंड परवाना दोबारा से न्यायिक हिरासत पर जेल भेजा गया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाला में 29 अप्रैल को ऐतिहासिक श्री काली माता मंदिर के बाहर हुई हिंसा मामले के मास्टमाइंड बरजिंदर सिंह परवाना उर्फ सन्नी निवासी राजपुरा को सोमवार को अदालत ने एक बार फिर से 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर जेल भेज दिया है। इससे पहले कड़ी सुरक्षा के बीच परवाना को पुलिस की ओर से अदालत में पेश किया गया। अदालत के सामने पुलिस की तरफ से परवाना के रिमांड की मांग नहीं की गई। गौरतलब है कि इससे पहले भी अदालत ने बरजिंदर सिंह परवाना को न्यायिक हिरासत पर जेल भेजा था।
पटियाला पुलिस की ओर से परवाना को दो मामलों में नामजद किया गया है। आरोप है कि परवाना ने खालिस्तानी समर्थकों को मार्च निकालने के लिए उकसाया। पुलिस के मुताबिक परवाना एक आपराधिक प्रवृति का है, जिसके खिलाफ पहले भी विभिन्न थानों में चार मुकदमे दर्ज हैं। गौर हो कि पटियाला हिंसा मामले में पुलिस ने अब तक छह एफआईआर दर्ज कर परवाना समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें प्रमुख तौर पर शिवसेना बाल ठाकरे के निष्कासित नेता हरीश सिंगला, शंकर भारद्वाज व हिंदू नेता गग्गी पंडित शामिल हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस को इन आरोपियों से पूछताछ में कोई खास जानकारी हाथ नहीं लगी है।
शिव सेना नेता हरीश सिंगला भी जेल भेजा गया
पटियाला। पटियाला हिंसा मामले में नामजद शिव सेना बाल ठाकरे के निष्कासित नेता हरीश सिंगला को भी अदालत ने सोमवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर जेल भेज दिया। सिंगला पर आरोप है कि उसने बिना प्रशासन की अनुमति के 29 अप्रैल के दिन शहर में मार्च निकाला। इस मार्च के दौरान श्री काली माता मंदिर के बाहर शिव सैनिकों व खालिस्तानी समर्थकों के बीच भिड़ंत हो गई। इस दौरान थाना त्रिपड़ी के इंचार्ज समेत चार लोग घायल हो गए।