फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Patiala villages affected from corona 47 died

--सीएम जिले के गांवों में नहीं थम रहा कोरोना का कहर- महज सात दिनों में 41 कोविड मौतें होने से दहशत 17 से 23 मई तक जिले में कुल 1

Tue, 25 May 2021 08:09 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 08:09 PM IST
विज्ञापन
Patiala villages affected from corona 47 died
पटियाला। मुख्यमंत्री के अपने ही जिले के गांवों में मात्र सात दिनों में 41 मौतें हो चुकी है। यह कुल मौतों का करीब 40 फीसदी है। उधर, सेहत विभाग की ओर से इन मौतों का कारण ग्रामीणों को कोरोना के प्रति जागरूकता की कमी होना बता जा रहा है।
विज्ञापन

प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक पटियाला जिले में 17 मई से लेकर 23 मई तक कुल 107 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। इनमें से 41 मौतें ग्रामीण इलाकों और 66 शहरी इलाकों में हुईं है। वहीं इन सात दिनों में 2680 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। इनमें खास तौर से नाभा ब्लाक और कौली ब्लाक के गांव ज्यादा प्रभावित हैं। कोरोना के फैलाव को रोकने के लिए जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में अब पिछले कुछ दिनों से आशा वर्करों की ओर से सर्वे किया जा रहा है। इस दौरान अब तक आशा वर्करों की ओर से छह लाख के करीब आबादी का सर्वे किया जा चुका है। जिसमें से 3358 कोविड लक्ष्णों वाले संदिग्ध व्यक्ति पाए गए थे, जिनकी कोविड जांच करने पर उनमें से अब तक 158 कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। इनको जरूरत के अनुसार आइसोलेट किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस संबंधी सिविल सर्जन डॉ. सतिंदर सिंह ने बताया कि गांवों के लोगों में कोरोना को लेकर फैली भ्रांतियां व अज्ञानता इसका मुख्य कारण है। उन्होंने कहा कि हालांकि अब जब कोविड से लगातार गांवों में मौतें हो रही हैं और नए पॉजिटिव केस आए हैं तो लोग जागरूक हुए हैं और डरे भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सेहत विभाग की टीमों की ओर से जिले में अब तक कोविड जांच को छह लाख 44 हजार 874 सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें से 45458 कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं और करीब 1986 की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed