{"_id":"5fecb3698ebc3e3d93034e0d","slug":"patiala-railway-under-bridge-new-year-patiala-news-pkl398984261","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला को नए साल में मिलेगा रेलवे अंडर ब्रिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाला को नए साल में मिलेगा रेलवे अंडर ब्रिज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाला। शहरवासियों को नए साल में 23 नंबर रेलवे फाटक के पास नया अंडर ब्रिज मिलने जा रहा है। इसको लेकर सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। डीआरएम के साथ मेयर और डीसी की बैठक होने के बाद इसका निर्माण शुरू हो जाएगा। इस अंडर ब्रिज को लेकर रेलवे की इंजीनियरिंग टीम अनुमानित खर्च का ब्यौरा सीनियर अधिकारियों को दे चुकी है। अंडर ब्रिज को तैयार किए जाने की प्रक्रिया को लेकर मेयर और डीसी ने उस स्थान का दौरा किया, जहां पर इस पुल को बनाया जाएगा। मेयर ने कहा कि व्यापारिक, शिक्षा और सामाजिक लिहाज से 22 और 23 नंबर फाटक के बीच तैयार किए जाने वाला अंडर ब्रिज बेहद लाभदायक सिद्ध होगा। शहर को दो हिस्सों में बांटने वाली रेलवे लाइन पर अंडर ब्रिज तैयार किए जाने से 22 नंबर फ्लाई ओवर और 23 नंबर फाटक पर ट्रैफिक का दवाब खत्म हो जाएगा।
इन इलाकों को होगा फायदा
इस प्रोजेक्ट से मॉडल टाउन, गोबिंद नगर, रघुबीर नगर, मजीठिया एनक्लेव, पावर कॉलोनी-1, पावर कॉलोनी-2, सेंच्युरी एनक्लेव, गुरदर्शन नगर, प्रताप नगर, काका कालोनी, इंजीनियर एनक्लेव, अजीत नगर, हीरा नगर, बैंक कालोनी और खालसा कालेज कॉलोनी को फायदा होगा।
विज्ञापन
इन इलाकों को होगा फायदा
इस प्रोजेक्ट से मॉडल टाउन, गोबिंद नगर, रघुबीर नगर, मजीठिया एनक्लेव, पावर कॉलोनी-1, पावर कॉलोनी-2, सेंच्युरी एनक्लेव, गुरदर्शन नगर, प्रताप नगर, काका कालोनी, इंजीनियर एनक्लेव, अजीत नगर, हीरा नगर, बैंक कालोनी और खालसा कालेज कॉलोनी को फायदा होगा।
विज्ञापन