फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Patiala MP Preneet Kaur targets on Navjot Singh Sidhu

पटियाला: सिद्धू को लेकर अमरिंदर सिंह की पत्नी बोलीं- हाईकमान ने जिम्मेदारी दी है तो अच्छे से निभाएं, फील्ड में जाकर काम करें

Mon, 30 Aug 2021 07:22 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 30 Aug 2021 07:22 PM IST
सार

पंजाब कांग्रेस में खींचतान जारी है। कैप्टन और सिद्धू खेमा आमने-सामने है। दोनों गुट एक-दूसरे पर हमलावर है। इस बीच पटियाला से सांसद परनीत कौर का सिद्धू को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि अगर सिद्धू को जिम्मेदारी मिली है तो वह फील्ड में जाकर उसे अच्छी तरह निभाएं। 

विज्ञापन
Patiala MP Preneet Kaur targets on Navjot Singh Sidhu
परनीत कौर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर ने एक बार फिर पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ हमला बोला और सलाह भी दी। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी हाईकमान ने उन्हें जिम्मेदारी दी है तो वह इसे अच्छी तरह निभाएं और फील्ड में जाकर पार्टी की मजबूती के लिए काम करें। 

विज्ञापन


वह सोमवार को स्थानीय सर्किट हाउस में कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने पहुंची थीं। परनीत ने कहा कि अब समय गुटबाजी का नहीं है, बल्कि पार्टी की मजबूती के लिए एकजुट होकर काम करने का है। इस मौके पर उन्होंने पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए कमर कसते हुए सरकार के विकास कार्यों व कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर पहुंचाने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन


परनीत ने करनाल में रोष प्रदर्शन कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज की निंदा की। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की है कि अब बिना देरी तीनों कृषि कानूनों को तुरंत रद्द किया जाए, ताकि दिल्ली की सीमाओं पर हर मौसम का सामना कर धरने पर बैठे किसान अपने घरों को लौट सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने हर वर्ग से किया वादा पूरा किया
परनीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार ने प्रदेश के हर वर्ग से किया वादा पूरा किया है। परनीत कौर ने कहा कि ब्राह्मण समाज की ओर से लंबे समय से मांग की जा रही थी कि ब्राह्मण भलाई बोर्ड का गठन किया जाए, जिसे सरकार ने पूरा किया है और भविष्य में भी ब्राह्मण समाज की बेहतरी के लिए हमेशा प्रयास किए जाएंगे। 


पटियाला बेशक सारे समुदायों का एक साझा गुलदस्ता है लेकिन ब्राह्मण समाज के सदस्यों ने हमेशा उनके परिवार के साथ एक परिवार की तरह साथ दिया है। इस मौके पर परनीत कौर ने दावा किया कि नोटबंदी, जीएसटी और कोरोना के बावजूद कैप्टन सरकार ने प्रदेश का सर्वपक्षीय विकास कराया। प्रदेश की खराब आर्थिक हालत के बावजूद विकास के कार्यों को रुकने नहीं दिया। बिना किसी भेदभाव के विकास किया। परनीत ने इस मौके पर पंजाब वासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई भी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed