फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Patiala farmers associated with the purchase of wheat will also be vaccinated

पटियाला में गेहूं खरीद से जुड़े आढ़तियों और किसानों को भी लगेगा टीका

Sat, 27 Mar 2021 10:37 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
Patiala farmers associated with the purchase of wheat will also be vaccinated
पटियाला। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए बनाई गई नई रणनीति के तहत गेहूं के खरीद सीजन से संबंधित खरीद एजेंसियों के मुलाजिमों, मार्केट कमेटी स्टाफ आढ़तियों, किसान, मजदूरों और ट्रक ऑपरेटरों का टीकाकरण कराने का फैसला लिया गया है। इसकी जिम्मेदारी जिला मंडी अधिकारी व जिला खुराक व सप्लाई कंट्रोलर को सौंपी गई है। साथ ही पहली कतार में काम कर रहे सरकारी विभागों को भी अपने मुलाजिमों का टीकाकरण कराने की हिदायत दी गई है। इस अभियान की रोजाना मॉनीटरिंग भी की जाएगी। इसके अलावा एक अप्रैल से 45 साल से अधिक आयु वर्ग के प्रत्येक व्यक्ति के टीकाकरण की शुरुआत की जा रही है।
विज्ञापन

डीसी कुमार अमित ने बताया कि एक अप्रैल से शुरू होने वाले टीकाकरण के सभी प्रबंध कर लिए गए हैं। इस आयु वर्ग में आते पौने पांच लाख के करीब लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 78 टीकाकरण केंद्रों में वृद्धि करते हुए इनकी संख्या 126 कर दी गई है। इसके अलावा 50 से ज्यादा इलाकों और कॉलोनियों में टीकाकरण करने के लिए सात मोबाइल टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed