फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Patiala doctors health workers vaccinated vaccination four centers district

पटियालाः 238 डॉक्टरों और सेहत कर्मियों ने लगवाया टीका, जिले के चार केंद्रों पर हुआ टीकाकरण

Mon, 18 Jan 2021 06:56 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 06:56 PM IST
विज्ञापन
Patiala doctors health workers vaccinated vaccination four centers district
पटियाला। कोविड वैक्सीनेशन के दूसरे दिन सोमवार को सरकारी राजिंदरा अस्पताल, सरकारी माता कौशल्या अस्पताल, सिविल अस्पताल राजपुरा के अलावा मिलिट्री अस्पताल में 238 डॉक्टरों व अन्य सेहत स्टाफ को टीका लगाया गया। हालांकि हर केंद्र पर 100 सेहत कर्मियों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया था।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. सतिंदर सिंह ने बताया कि प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक माता कौशल्या अस्पताल में 52, राजिंदरा अस्पताल में 79, सिविल अस्पताल राजपुरा में 37 और मिलिट्री अस्पताल में 70 डाक्टरों व सेहत कर्मियों को टीके लगाए गए। माता कौशल्या अस्पताल में टीके लगवाने वालों में सेवामुक्त प्रिंसिपल मेडिकल कॉलेज डा. बीएस सिद्धू, जिला एपीडोमोलोजिस्ट डॉ. सुमित सिंह, डॉ. गुरविंदर सिंह रंधावा, डॉ. हरबंस लाल बांसल, डॉ. एसपीएस नरूला, डॉ. सुदेश प्रताप, डॉ. परमहिंदर सिंह, डॉ. भारती बांसल, डॉ. अखिल, जिला बीसीसी कोआर्डिनेटर जसवीर कौर बिट्टू शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed