{"_id":"92e4cbfb8be601248c0cd18301997bc6","slug":"patiala-bhagwan-das-sad-ticket-contenders-angry","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाराज टिकट दावेदारों को मनाने में जुटा अकाली दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाराज टिकट दावेदारों को मनाने में जुटा अकाली दल
अमर उजाला, पटियाला
Updated Wed, 30 Jul 2014 10:45 PM IST
विज्ञापन
समाज सेवक भगवान दास जुनेजा को पटियाला शहरी विधानसभा हलके से अकाली दल की ओर से टिकट दिए जाने से टिकट के अन्य दावेदारों में नाराजगी है।
दावेदारों को इस बात से ज्यादा ऐतराज है कि भगवान दास जुनेजा के पास पार्टी की सदस्यता भी नहीं है जबकि वे कई सालों से पार्टी से जुड़कर काम कर रहे हैं। कहीं दावेदारों की यह नाराजगी चुनाव में भारी न पड़ जाए इसलिए अकाली दल उन्हें मनाने में जुट गया है।
अकाली दल की तरफ से पटियाला शहरी विधानसभा हलके से टिकट लेने के दावेदारों में प्रमुख नाम कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा के करीबी डा. नवीन सारोंवाला, कैप्टन अमरिंदर की चाची अमरजीत कौर, जिला शहरी जत्था प्रधान इंद्रमोहन सिंह बजाज, सुरजीत सिंह कोहली का था। पार्टी ने इन सब को छोड़कर एक नान पार्टी व्यक्ति भगवान दास जुनेजा को टिकट दे दिया है।
इसे लेकर टिकट के कई दावेदारों में नाराजगी है। चुनाव के लिएपटियाला हलके से कनवीनर एवं शिक्षा मंत्री दलजीत सिंह चीमा, रखड़ा व अन्य अकाली लीडरों ने डा. नवीन सारोंवाला और अमरजीत कौर के घर जाकर उनसे बातचीत की।
विज्ञापन
इस दौरान इन दोनों ही टिकट के दावेदारों को भगवान दास जुनेजा के चुनाव प्रचार में पूरा सहयोग करने की अपील की गई। पार्टी लीडरों के साथ खुद जुनेजा भी गए थे। पार्टी लीडर और भी टिकट दावेदारों के पास जा रहे हैं।