{"_id":"86e80328ac74f77c02f7732c78e5e5de","slug":"parul-def-tennis-players-selected-for-the-world-championships-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेफ टेनिस खिलाड़ी पारुल वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए चुनीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेफ टेनिस खिलाड़ी पारुल वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए चुनीं
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Thu, 25 Jun 2015 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी ने सच ही कहा है कि अगर प्रतिभा के साथ हौसले बुलंद हों तो फिर कोई भी बाधा सफलता के आड़े नहीं आ सकती। चाहे वह बाधा कितनी ही बड़ी क्यों न हो।यह बात पटियाला की डेफ टेनिस खिलाड़ी पारुल गुप्ता (19) पर खरी उतरती है।
उसे नोटिंघम (इंग्लैंड) में 19 से 26 जुलाई तक होने वाली वर्ल्ड डेफ टेनिस चैंपियनशिप के लिए चुना गया है। पारुल इस चैंपियनशिप में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए तैयारियों में जुटी है। पारुल इससे पहले भी विश्व स्तर के कई मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करके पटियाला का नाम दुनिया में रोशन कर चुकी है।
पारुल ने पिछले साल ही जर्मनी के हैमबर्ग में आयोजित डेफ यूथ कप के डब्ल्स मुकाबले में सिल्वर मेडल जीता था। उसने जुलाई 2013 में सोफिया (बुलगारिया) में आयोजित 22वीं समर डेफ ओलंपिक गेम्स में देश का प्रतिनिधित्व बेहद प्रभावी ढंग से किया था। पारुल ने टूर्नामेंट में बैडमिंटन व टेनिस दोनों इवेंट्स में भाग लिया था।
विज्ञापन
पारुल ने बताया कि वे इन दिनों खूब जोर-शोर से कोच संजीव कुमार, कोच परवेश के पास टेनिस की कोचिंग ले रही हैं, ताकि अगले महीने होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड जीत कर अपने माता-पिता का सपना पूरी कर सकूं। पारुल की पटियाला के वाईपीएस स्कूल में टीचर हैं, जबकि पिता अविनाश गुप्ता पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड में नौकरी करते हैं।
अविनाश गुप्ता ने कहा कि उन्हें पंजाब सरकार से किसी तरह की कोई मदद नहीं मिल रही है। न तो उन्हें कोच मुहैया कराया गया है और न ही वर्ल्ड चैंपियनशिप में हिस्सा ले जाने के लिए आर्थिक मदद दी जा रही है। खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार को कदम उठाने चाहिए।