फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Paddy crop coming from other states is being monitored in Punjab

पंजाब में दूसरे प्रदेशों से आने वाली धान की फसल पर रखी जा रही है नजर

Sat, 02 Oct 2021 09:36 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 09:36 PM IST
विज्ञापन
Paddy crop coming from other states is being monitored in Punjab
राजपुरा। दूसरे प्रदेशों से भारी संख्या में अवैध रूप से आने वाली धान की फसल को लेकर मार्केट कमेटी और पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। चोरी छिपे आने वाली फसल पर लगाम लगाने के लिए पंजाब के प्रवेश द्वार शंभू बैरियर पर शंभू थाना पुलिस प्रभारी किरपाल सिंह और मार्केट कमेटी के अधिकारी अपनी टीमों के साथ बाहर से आने वाले ट्रकों और ट्रैक्टर ट्रालियों की गहन जांचकर सख्त कार्रवाई करने को तैयार हैं।
विज्ञापन

इसके लिए बकायदा पक्का नाका लगाया गया है। इस बारे में बातचीत करते हुए डीएसपी जसविन्द्र सिंह टिवाणा ने कहा कि बिहार, यूपी और अन्य प्रदेशों से धान ट्रकों में लोड होकर बिकने के लिए पंजाब में आती है ताकि उनकी फसल महंगे रेट में बिक सकें।
विज्ञापन

जिसके चलते पंजाब सरकार को व किसानों को हर वर्ष नुकसान का सामना करना पड़ता है इस बात को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से रोजाना 8 घंटे तक तीन तीन टीमें बनाकर नाकाबंदी की जा रही है और गाड़ियों में लगे तिरपाल खुलवा कर बिल्टी को भी चेक किया जा रहा है। इसके लिए मार्केट कमेटी के अधिकारी भी नाके के दौरान मौजूद रहेंगे। धान की फसल बरामद होने पर कार्रवाई करने के आदेश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed