फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   one man dead in construction site

मकान की दीवार गिरने से युवक की मौत

Sun, 11 Aug 2019 09:57 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 09:57 PM IST
विज्ञापन
one man dead in construction site
समाना के नजदीकी गांव तुलेवाल में मकान के निर्माण कार्य के दौरान दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको इलाज के लिए पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक गांव तुलेवाल में भिंदा सिंह के मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान सुबह मकान की एक 25 फुट ऊंची पुरानी दीवार अचानक गिर गई। जिससे निर्माण कार्य में लगे गांव के ही राज मिस्त्री तेजा सिंह, मजदूर सुखी सिंह, मकान मालिक भिंदा सिंह के दोनों भाई भरपूर सिंह और चमकौर सिंह गंभीर घायल हो गए। जिनको इलाज के लिए सरकारी राजिंदरा अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने भरपूर सिंह (32) निवासी गांव तुलेवाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं बाकी घायलों की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि भरपूर सिंह मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता था। वह अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed