फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   On the fourth day raised piles of garbage

चौथे दिन उठाए कूड़े के ढेर

Sun, 31 May 2015 09:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा Updated Sun, 31 May 2015 09:58 PM IST
विज्ञापन
चार दिन से चल रहा कर्मचारियों और अधिकारियों का विवाद रविावार को थम गया है। विधायक जोगिंदरपाल जैन की मौजूदगी में मेयर के घर पर दोनों पक्षों की बैठक के बाद कर्मचारी मान गए हैं और निगम अधिकारियों के दफ्तरों के बाहर से कूड़े के ढेर उठा लिए।
विज्ञापन


कर्मचारियों की नगर निगम के कमिश्नर विपुल उजवल समेत तीन अन्य अधिकारियों की बदली की मांग नहीं मानी गई है। विधायक का कहना है कि मामले की जांच होगी, अगर कोई आरोपी पाया जाता है तो उसके खिलाफ विभाग को लिखा जाएगा और कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

 
नगर निगम में दर्जा तीन और चार कर्मचारियों का अधिकारियों से विवाद हो गया था। इसके बाद वीरवार को कर्मचारियों ने नगर निगम कमिश्नर विपुल उजवल, एमटीपी कमल किशोर ओर चीफ सेनेटरी इंसपेक्टर मलकीत सिंह खैहरा के कार्यालय के बाहर कूड़े के ढेर लगा दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को विधायक जोगिंदरपाल जैन ने कर्मचारियों के साथ बैठक की गई थी। बैठक में कोई नतीजा नहीं निकला था। रविवार को मेयर की कोठी पर विधायक जोगिंदर पाल जैन की मौजूदगी में दुबारा बैठक हुई। यहां दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया।


दूसरी और आफिसर एसोसिएशन के अध्यक्ष मलकीत सिंह खैहरा का कहना है कि कूड़ा तो उनके कार्यालय के बाहर भी फेंका गया था। उन्हें मीटिंग में नहीं बुलाया गया। उन्हें नहीं पता कि क्या समझौता हुआ है, वह अपनी मीटिंग सोमवार को बुलाएंगे और वहां पर ही अगला फैसला लिया जाएगा।

बता दें कि आफिसर एसोसिएशन की ओर से विधायक जोगिंदरपाल जैन को कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए ज्ञापन दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed