{"_id":"4218112436d2aeaea4b9d1bb44f05ba6","slug":"now-the-badal-breathing-tax-will-put-on-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तो बादल सांस लेने पर भी टैक्स लगा देंगे : आप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब तो बादल सांस लेने पर भी टैक्स लगा देंगे : आप
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
Updated Fri, 22 May 2015 10:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महंगाई के खिलाफ आम आदमी पार्टी का गुस्सा फूट पड़ा। राज्य सरकार द्वारा पेट्रोल, डीजल व बिजली के दाम बढ़ाने के विरोध में पार्टी वर्करों ने शुक्रवार को महाराजा अग्रसेन चौक में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करके रोष प्रदर्शन किया।
पार्टी की स्थानीय इकाई के कन्वीनर गमदूर सिंह ने कहा कि महंगाई का दोहरा झटका दिया जा रहा है। मोदी सरकार द्वारा तेल के दाम बढ़ाने के बाद राज्य की अकाली-भाजपा सरकार ने भी टैक्स लगाकर लोगों पर भारी भरकम आर्थिक बोझ डाल दिया है।
उन्होंने कहा कि अब तो केवल सांस लेने पर टैक्स लगना बाकी रह गया है। बादल बता दें कि पंजाब की जनता पर यह टैक्स कब लगाएंगे। उन्होंने कहा कि जनता इस सरकार से बेहद त्रस्त है।