फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Notice issued Punjab Government PU Executive VC Puta filed petition in High Court challenging appointment Executive VC

पंजाब सरकार, पीयू और कार्यकारी वीसी को नोटिस जारी, पुटा ने कार्यकारी वीसी की नियुक्ति को चुनौती देते हाईकोर्ट में डाली थी याचिका

Fri, 26 Feb 2021 10:14 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
Notice issued Punjab Government PU Executive VC Puta filed petition in High Court challenging appointment Executive VC
पटियाला। पंजाबी यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (पुटा) ने कार्यकारी वीसी की नियुक्ति के विरोध में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका डाली दी थी। इसके जवाब में अब अदालत ने पंजाब सरकार, पीयू और कार्यकारी वीसी को नोटिस जारी किया है। शुक्रवार को देर शाम जारी बयान में पुटा के प्रधान डॉ. निशान सिंह दियोल ने बताया कि इस याचिका संबंधी हुई बहस में पुटा के वकील रणजीत सिंह कालड़ा ने अदालत के सामने दलील दी थी कि आईएएस अधिकारी की वीसी के तौर पर नियुक्ति करना यूजीसी के नियमों के खिलाफ है। साथ ही दलील दी थी कि रेगुलर वीसी की नियुक्ति संबंधी पंजाब सरकार द्वारा बनाई गई सर्च कमेटी भी यूजीसी के नियमों अनुसार गठित नहीं की गई है। नियमानुसार चांसलर द्वारा सर्च कमेटी का गठन किया जाना चाहिए और नए वीसी की नियुक्ति का विज्ञापन चांसलर या चांसलर द्वारा गठित सर्च कमेटी की ओर से दिया जाना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed