फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   No connection with Qaumi Insaf Morcha organized in Mohali: Rajoana

मोहाली में लगाए कौमी इंसाफ मोर्चा से कोई संबंध नहीं : राजोआना

Mon, 20 Feb 2023 11:05 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Feb 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
No connection with Qaumi Insaf Morcha organized in Mohali: Rajoana
दांत में दर्द की शिकायत के चलते चेकअप को जेल से डेंटल काॅलेज लाया गया
विज्ञापन

कहा, हमेशा से अकाली दल के साथ था और आगे भी रहूंगा
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाब के पूर्व सीएम स्वर्गीय बेअंत सिंह हत्याकांड में फांसी की सजायाफ्ता बलवंत सिंह राजोआना को दांत में दर्द की शिकायत के चलते चेकअप के लिए सोमवार सुबह भारी पुलिस सुरक्षा के बीच सरकारी डेंटल काॅलेज लाया गया। इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए राजोआना ने साफ शब्दों में कहा कि जेलों में बंद बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर मोहाली में लगाए कौमी इंसाफ मोर्चे से उनका कोई संबंध नहीं है। वह इस मोर्चे का समर्थन नहीं करते हैं।

मोर्चे में उनके खिलाफ सवाल उठाने वालों को स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि राजोआना हमेशा से अकाली दल के साथ था, है और आगे भी अकाली दल के साथ ही रहेगा। उन्होंने कहा कि उन पर सवाल उठाने वाले लोग भी साफ करें कि किस पार्टी से ताल्लुक रखते हैं। इस मौके पर राजोआना ने कहा कि मोर्चे के दौरान उनके खिलाफ जो बयानबाजी हुई है, वह किसी भी तरह से सही नहीं है। गौरतलब है कि राजोआना की बहन कमलदीप कौर ने साल 2022 में अकाली दल की टिकट पर संगरूर लोकसभा हलके से चुनाव लड़ा था, लेकिन वह चौथे नंबर पर रही थीं। यहां तक कि वह भाजपा के उम्मीदवार केवल ढिल्लों से भी पीछे रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed