फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   NIS 25 million grant

एनआईएस के लिए 25 करोड़ मंजूर

Fri, 10 Jul 2015 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Fri, 10 Jul 2015 10:08 PM IST
विज्ञापन
यह पहला मौका रहा, जब देश की राजधानी दिल्ली से बाहर स्पोर्ट्स अथारिटी आफ इंडिया (साई) की गवर्निंग बाडी की मीटिंग हुई। पटियाला के एनआईएस में आयोजित 45वीं गवर्निंग बाडी मीटिंग में शुक्रवार को संस्थान की ओल्ड मोती बाग पैलेस बिल्डिंग के संरक्षण व रेनोवेशन और इंडोर स्वीमिंग पूल की स्थापना के लिए करीब 25 करोड़ रुपये मंजूर किए गए। जल्द ही इन दोनों प्रोजेक्टों पर काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


इससे पहले केंद्रीय युवा मामले एवं खेल (स्वतंत्र प्रभार) सर्वानंद सोनवाल ने एनआईएस में सुबह इंडोर बास्केटबाल हाल, 150 बिस्तरों के सरदार मिल्खा सिंह हास्टल और एथलेटिक्स के स्ट्रेंथ ट्रेनिंग हाल का भी उद्घाटन किया। उनके साथ इस मौके पर साई के डायरेक्टर जनरल ई. श्रीनिवास और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एनआईएस एसएस राय भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


इस मौके पर सोनवाल ने कहा कि एनआईएस पटियाला साई का एक अहम हिस्सा है। इसलिए एनआईएस की ओल्ड मोती बाग पैलेस बिल्डिंग के रेनोवेशन और संरक्षण के लिए गवर्निंग बाडी बैठक में 17.08 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही कोचों की लंबे समय से चली आ रही मांग के मद्देनजर एनआईएस में इंडोर स्वीमिंग पूल की स्थापना के लिए 7.87 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। वर्तमान में एनआईएस में आउट स्वीमिंग पूल है, जिसका इस्तेमाल कड़ाके  की ठंड में नहीं हो पाता है।


जिससे स्वीमिंग के खिलाड़ियों की ट्रेनिंग सर्दी में प्रभावित होती है। इंडोर स्वीमिंग पूल के बनने से खिलाड़ियों को काफी फायदा होगा। करीब 25 करोड़ की राशि जल्द ही दोनों प्रोजेक्टों के लिए जारी कर दी जाएगी। जिससे जल्द ही प्रोजेक्टों पर काम शुरू हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed