{"_id":"619ba316bcc08d659d22d7aa","slug":"news-of-relief-rajpura-road-closed-for-two-and-a-half-months-was-opened-for-light-vehicles-patiala-news-pkl4337544152","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत की खबर-ढाई महीने से बंद राजपुरा रोड हलके वाहनों के लिए खोली गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत की खबर-ढाई महीने से बंद राजपुरा रोड हलके वाहनों के लिए खोली गई
विज्ञापन
पटियाला। पटियाला के लोगों के लिए सोमवार का दिन राहत की खबर लेकर आया। जिला प्रशासन ने करीब ढाई महीने पहले बंद किए राजपुरा रोड को हल्के वाहनों के लिए खोल दिया।
इस रोड को चौरां चौक से अर्बन एस्टेट चौक तक बस स्टैंड के निर्माण कार्य के चलते बंद किया गया था। इस कारण वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। वाहन चालकों को राजपुरा रोड की नजदीकी कॉलोनियों से होते हुए सरहिंद बाईपास के माध्यम से अपने गंतव्य स्थानों तक पहुंचना पड़ता था। इस कारण सफर में घंटा भर लग जाता था। ट्रैफिक जाम की समस्या भी इन इलाकों में काफी बढ़ गई थी। इससे हादसे होने का खतरा बना रहता था। इस रोड से अब कार, एंबुलेंस, स्कूटर, मोटरसाइकिल, थ्री व्हीलर गुजर सकेंगे। इस रोड पर भारी वाहनों की आवाजाही अभी भी पहले की तरह बंद रहेगी।
60.97 की लागत से बन रहा बस स्टैंड
डीसी संदीप हंस ने बताया कि सरहिंद बाईपास के नजदीक 60.97 करोड़ की लागत से बन रहे नए बस स्टैंड के निर्माण कार्य को तेजी से पूरा किया जा रहा है। बस स्टैंड के सामने बनने वाले फ्लाईओवर के लिए पीआईडीबी द्वारा 7.70 करोड़ अलग से जारी किए गए थे। निर्माण कार्य को तेजी से पूरा करने के लिए राजपुरा रोड को बंद किया गया था। लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी इंजीनियर एसएल गर्ग ने बताया कि बस स्टैंड के आगे सड़क पर फ्लाईओवर की स्लैब डालने का काम पूरा कर लिया गया है, लेकिन अभी बाकी स्लैब डालने का काम चल रहा है।