{"_id":"60d8a0a98ebc3e3238292c8a","slug":"national-inter-state-athletics-winners-patiala-news-pkl418147198","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृष्ण कुमार और हरमिलन बैंस ने 800 मीटर में मारी बाजी एनआईएस में 60वें नेशनल इंटर स्टेट एथलेटिक््स चैंपियनशिप का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृष्ण कुमार और हरमिलन बैंस ने 800 मीटर में मारी बाजी एनआईएस में 60वें नेशनल इंटर स्टेट एथलेटिक््स चैंपियनशिप का आयोजन
विज्ञापन
पटियाला। नेता जी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान (एनआईएस) में आयोजित 60वीं नेशनल इंटर स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रविवार को 800 मीटर मुकाबले के पुरुष वर्ग में हरियाणा के कृष्ण कुमार और महिला वर्ग में पंजाब की हरमिलन बैंस विजेता रहीं। वहीं 5000 मीटर में यूपी के कार्तिक कुमार और 110 मीटर बाधा में महाराष्ट्र के सिद्धांत थिंगालाया ने बाजी मारी।
रविवार के मुकाबलों में 800 मीटर में हरियाणा के कृष्ण कुमार पहले, उत्तराखंड के अनु कुमार दूसरे और हरियाणा के मनजीत सिंह तीसरे स्थान पर रहे। 5000 मीटर में यूपी के कार्तिक कुमार पहले, महाराष्ट्र के आदेश यादव दूसरे और यूपी के अर्जुन कुमार तीसरे व 110 मीटर बाधा में महाराष्ट्र के सिद्धांत थिंगालाया पहले, केरला के मोहम्मद फैज दूसरे और पंजाब के अमरिंदर सिंह औलख तीसरे, और ट्रिपल जंप में केरला की एलडोहस पाल पहले, केरला के ही कार्तिक ऊनीकृष्णन दूसरे और केरला के ही अब्दुला अबुबेकर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो में पंजाब के किरपाल सिंह पहले, पंजाब के ही हरप्रीत सिंह दूसरे और तीसरे स्थान पर पंजाब के गगनदीप सिंह रहे।
उधर महिलाओं के वर्ग में 800 मीटर में हरमिलन बैंस पहले, दिल्ली की चंदा दूसरे और तीसरे पर निमाली लियानाराची तीसरे स्थान पर रही। हाई जंप में केरला की ऐंजल पी देवासिया पहले, तमिलनाडु की जीजी जोरज स्टीफन दूसरे स्थान पर रही। पाल वाल्ट में तमिलनाडु की बारानिका एलेनगोवल ने पहले, मध्यप्रदेश की बबिता पटेल दूसरे और तामिलनाड़ू की रोजी मीना पालराज ने तीसरा स्थान जीता। जबकि हेपटाथलोन में हरियाणा की सोनू कुमारी पहले, हरियाणा की काजल दूसरे और हरियाणा की ही मधु तीसरे स्थान पर रही।