{"_id":"a67b10e581758d4205c419921e594547","slug":"mshuana-gurkirat-ropar-defeated-by-shubham-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मस्तुआना के शुभम ने रोपड़ के गुरकीरत को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मस्तुआना के शुभम ने रोपड़ के गुरकीरत को हराया
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
Updated Wed, 27 Jan 2016 03:30 PM IST
विज्ञापन
पंजाब बॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से 62वीं सीनियर पंजाब लड़के बॉक्सिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन मुक्केबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। कई मुकाबलों में संगरूर के बॉक्सर छा गए।
दूसरे दिन के उद्घाटन समागम में इंडियन बाक्सिंग के चीफ कोच व द्रोणाचार्य अवार्डी गुरबख्श सिंह संधू, अर्जुन अवार्डी बॉक्सर मनोज कुमार, अंतरराष्ट्रीय कोच व बॉक्सर जगदीश हुड्डा और जिला खेल अधिकारी रविंदर सिंह शामिल हुए। प्रतियोगिता में पंजाब के 18 जिलों के 188 बॉक्सर भाग ले रहे हैं।
मुकाबलों में एसटीसी मस्तुआना के शुभम ने रोपड़ के गुरकीरत सिंह को हराया। पटियाला के हरमीत सिंह ने संगरूर के लवजिंदर को, सुनाम के अमनदीप ने मोगा के मनप्रीत, बरनाला के दीपक ने तरनतारन के बलजीत, सुनाम के करणदीप ने फरीदकोट के सनी, सुनाम के निर्मल सिंह ने फिरोजपुर के शशिकांत, होशियारपुर के मनदीप सिंह ने मोगा के दिलप्रीत को हराया। संगरूर के हरप्रीत ने पठानकोट के गगनदीप को, सुनाम के रणवीर ने बठिंडा के अभिषेक को हराया।
विज्ञापन
संगरूर के चमनप्रीत ने तलवंडी साबो के बबलू को हराया। अमृतसर के सिमरनजीत ने संगरूर के अमनदीप को हराया। इस मौके पर धर्मेंद्र सिंह, बॉक्सर राम सिंह, खुशविंदर सिंह, तारा सिंह, राकेश कुमार, अमरिंदर सिंह, गुरजिंदर सिंह, रूपिंदर सिंह मौजूद थे।