फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   MP Parneet Kaur vaccination campaign Patiala

पटियाला में सांसद परनीत कौर ने टीकाकरण मुहिम शुरू कराई

Sat, 16 Jan 2021 09:59 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 09:59 PM IST
विज्ञापन
MP Parneet Kaur vaccination campaign Patiala
पटियाला। सांसद परनीत कौर ने शनिवार को माता कौशल्या सरकारी अस्पताल में कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण मुहिम की शुरुआत कराई। उन्होंने लोगों को टीकाकरण संबंधी किसी तरह की अफवाहों से सचेत करते कहा कि देश के वैज्ञानिकों मुताबिक यह टीका सुरक्षित है। परनीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी अपील की कि वह गरीब लोगों के लिए टीका मुफ्त लगाने के प्रबंध करें। सिविल सर्जन डॉ. सतिंदर सिंह ने सबसे पहले टीका लगवाया।
विज्ञापन

इसके अलावा पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल व सब डिवीजनल अस्पताल राजपुरा में भी शनिवार को कोविड टीकाकरण मुहिम शुरू हुई। तीनों स्थानों पर 100-100 लोगों के टीका लगाया जाना था। सभी जगह कुल 62 लोगों ने टीका लगवाया। सिविल सर्जन डॉ. सतिंदर सिंह के बाद पंजाब मेडिकल काउंसिल के प्रधान डॉ. एएस सेखों, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. मनमोहन सिंह, डॉ. सुधीर वर्मा, डॉ. डीपी सिंह, डॉ. जेपी वालिया, डॉ. नीरज गोयल, डॉ. हरमिंदर सिंह, डॉ. राज के गुप्ता, डॉ. एमके बातिश, डॉ. केएल बातिश, डॉ. विकास गुप्ता, डॉ. संजय बांसल, कृष्ण कुमार ने टीका लगवाया। डीसी कुमार अमित ने बताया कि मुहिम के पहले पड़ाव तहत जिले को 11080 कोविशील्ड वैक्सीन मिली है, जो सरकारी व निजी क्षेत्र के डाक्टरों, पैरामेडिकल कर्मियों, वार्ड अटेंडेंटों व दर्जा चार मुलाजिमों को लगाई जाएगी।
विज्ञापन

टीकाकरण के बाद आधे घंटे निगरानी में रखा गया
सरकारी राजिंदरा अस्पताल के वार्ड नंबर पांच में बनाए गए टीकाकरण केंद्र में डाक्टरों व सेहत कर्मियों को कोविशील्ड वैक्सीन की पहली खुराक दी गई। कोविड केयर सेंटर इंचार्ज सुरभि मलिक ने बताया कि पहले दिन मेडिसिन विभाग के प्रमुख डा. रमिंदरपाल सिंह सिबिया, डिप्टी मेडिकल सुपरिंटेंडेंट टीबी अस्पताल डा. विशाल चोपड़ा. एसपीएम विभाग प्रमुख डा. सिम्मी ओबराय, ऐनसथीसीया विभाग के प्रोफेसर डा. त्रिपत बिंद्रा, डा. अरदमन सिंह रिटायर सीनियर फैकल्टी मेडिसिन व सपिंदर सिंह आदि को वैक्सीन लगाई गई। इसके बाद आधे घंटे के लिए सभी को निरीक्षण के लिए एक अलग वार्ड में रखा गया। मलिक ने बताया कि किसी में साइड इफेक्ट नहीं पाया गया। आधे घंटे सभी को वापस भेज दिया गया। वैक्सीन की दूसरी खुराक 28 दिनों बाद लगेगी, जिसके लिए सभी को टेलीफोन जरिये संदेश भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed