फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Motorbike rider cousin died in road accident

सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार चचेरे भाई-बहन की मौत, बहन को पेपर दिलाकर घर लौट रहा था भाई

Sun, 03 Jul 2022 11:03 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Motorbike rider cousin died in road accident
पटियाला। थाना जुल्कां के अधीन पड़ते कस्बा देवीगढ़ के नजदीक एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार चचेरे भाई-बहन की मौत हो गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कैंटर के अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। हरभजन सिंह निवासी गांव चपराहड़ ने पुलिस के पास बयान दिया है कि उसका भतीजा अंग्रेज सिंह (25) अपनी चचेरी बहन मोनिका रानी (साढ़े 18 साल) को मोटरसाइकिल पर लेकर कस्बा देवीगढ़ के पास से जा रहा था। इसी बीच एक तेज रफ्तार कैंटर चालक ने लापरवाही के साथ ड्राइविंग करते हुए मोटरसाइकिल में टक्कर मारी।
विज्ञापन

हादसे में अंग्रेज सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर घायल मोनिका रानी की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। हरभजन सिंह के मुताबिक उसकी भतीजी मोनिका रानी बीए फाइनल ईयर की छात्रा थी और वह पेपर देने सरकारी गर्ल्स कालेज गई थी। पेपर देने के बाद वह अपने चचेरे भाई खेतीबाड़ी करने वाले अंग्रेज सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर लौट रही थी। उधर, वारदात के बाद आरोपी कैंटर छोड़कर फरार हो गया। जिसके खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज करके तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed