फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Mother Gujri college, Fatehgarh Sahib, English poetry pronunciation, Fatehgarh Sahib

अंग्रेजी काव्य उच्चारण में सिमरन को पहला स्थान

Tue, 07 Mar 2017 03:10 PM IST
फतेहगढ़ साहिब
फतेहगढ़ साहिब Updated Tue, 07 Mar 2017 03:10 PM IST
विज्ञापन
Mother Gujri college, Fatehgarh Sahib, English poetry pronunciation,  Fatehgarh Sahib
फतेहगढ़ साहिब के माता गुजरी कालेज में काव्य उच्चारण मुकाबलों में हिस्सा लेतीं छात्राएं व विजेताओं को पुरस्कृत करते डायेरक्टर प्रिं.जतिंदर सिंह सिद्धू। - फोटो : अमर उजाला
माता गुजरी कॉलेज फतेहगढ़ साहिब अंग्रेजी के पोस्ट ग्रेजुएट विभाग और अंग्रेजी साहित्य सभा की ओर से काव्य -उच्चारण मुकाबलों का आयोजन किया गया। इसमें अलग-अलग विभागों के 62 विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह से हिस्सा लिया। कॉलेज के डा. दलजीत कौर टिवाना, प्रो. सतप्रीत कौर और डा. जगजीवन सिंह ने जज की भूमिका निभाई।
विज्ञापन


सोमवार को विभिन्न मुकाबलों में अंग्रेजी भाषा के काव्य-उच्चारण में बीए-3 की सिमरन कौर, एमए इंग्लिश-1 के मनप्रीत सिंह और बीए आनर्स इंग्लिश-1 की अंशुला ने क्रमवार पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। पंजाबी भाषा के काव्य-उच्चारण में बीकॉम आनर्स-1 के अमोलक सिंह ने पहला, बीए -2 के बलजिंदर सिंह ने दूसरा, बीए-3 के साहिल कपिला और बीए-3 के इंद्रदीप सिंह ने तीसरा और एमए इंग्लिश-2 की सिमरनजीत कौर ने सांत्वना इनाम हासिल किए। 
विज्ञापन


हिंदी भाषा के काव्य-उच्चारण में एमए पॉलीटिकल विज्ञान के जसबीर सिंह, एमएससी रसायन शास्त्र-1 की तन्वी कश्यप और बीए-3 के मधुर कपिला ने क्रमवार पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। डायरेक्टर प्रिंसिपल डा. जतिंदर सिंह सिद्धू ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी। अंग्रेजी विभाग के प्रमुख प्रो. हरवीन कौर ने कहा कि अंग्रेजी विभाग समय-समय पर ऐसे मुकाबले करवाता रहता है। मौके पर प्रो. विक्रमजीत सिंह संधू, प्रो. राजिंदर कौर मान मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed