{"_id":"57529fbc4f1c1b7705109182","slug":"mother-and-child-hospital-opening-health-department-chief-secretary-mandi-gobindgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी गोबिंदगढ़ में जच्चा-बच्चा अस्पताल का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी गोबिंदगढ़ में जच्चा-बच्चा अस्पताल का उद्घाटन
ब्यूरो, अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़
Updated Sat, 04 Jun 2016 03:00 PM IST
विज्ञापन
सेहत विभाग पंजाब की प्रमुख सचिव विन्नी महाजन मंडी गोबिंदगढ़ में 30 बिस्तरों वाले जच्चा बच्चा अस्पताल का उद्घाटन करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
मंडी गोबिंदगढ़ में पांच करोड़ 12 लाख रुपये की लागत के साथ नए बने 30 बिस्तरों वाले जच्चा-बच्चा अस्पताल का उद्घाटन सेहत और परिवार कल्याण विभाग की प्रमुख सचिव विनी महाजन ने किया। इस मौके पर महाजन ने कहा कि कहा कि गर्भवती औरतों की सेहत के लिए उनको बढ़िया सेहत सहूलियतें देना इसलिए भी जरूरी है ताकि आने वाली पीढ़ी सेहतमंद हो। इस अस्पताल में गर्भवती महिलाओं को मुफ्त डाक्टरी सुविधा, मुफ्त दवा, मुफ्त टेस्ट, खाना, टीकाकरण समेत घर से लाने और छोड़ने की भी मुफ्त सुविधा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जहां एक साल तक के जच्चा-बच्चा का मुफ्त इलाज किया जाएगा वहीं पांच साल तक की लड़कियों का भी सभी सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज किया जाएगा।
विनी महाजन ने कहा कि पंजाब सरकार सभी जरूरतमंदों को जरूरी सेहत-सहूलतें उपलब्ध करवाने के लिए प्रयत्नशील है। किसी भी एमरजेंसी के समय सभी सरकारी अस्पतालों में 24 घंटे की सेवा मुफ्त मुहैया करवाने की व्यवस्था की गई है। जरूरतमंद मरीजों के लिए 108 मुफ्त एंबुलेंस सेवा, 104 टोल फ्री नंबर पर हेल्पलाइन भी शुरू की गई है। सरकार की ओर से 300 एमबीबीएस डॉक्टरों की भरती की गई है और इस साल भी 250 और एमबीबीएस डॉक्टर भरती किए जाएंगे। विभिन्न बीमारियों के माहिर डाक्टरों की भी वाक-इन-इंटरव्यू के आधार पर भरती की जाती है।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप गर्ग, सिविल सर्जन डॉ. हरिंदर कौर, शिरोमणि अकाली दल के जिला प्रधान रणजीत सिंह लिबड़ा, सेहत पर परिवार भलाई विभाग के डायरेक्टर डॉ. उषा बंसल, एसडीएम अमलोह अरविंद कुमार गुप्ता, भाजपा नेता नरेश सरीन, दर्शन सिंह बब्बी, गुरमुख सिंह सुहागहेड़ी, रविंदर सिंह पद्म, नगर काउंसिल अध्यक्ष पूनम जिंदल, भारत भूषण टोनी, केके जिंदल और हरिंदर सिंह भमारसी समेत बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद थे।