फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Modi College won the PU Inter College Overall Judo Championship Girls' team with 29 points first, then second with 11 points

मोदी कालेज ने जीती पीयू इंटर कालेज ओवरआल जूड़ो चैंपियनशिप लड़कियों की टीम 29 अंकों साथ पहले, तो 11 अंकों साथ दूसरे स्थान पर रहे

Fri, 29 Oct 2021 10:15 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Modi College won the PU Inter College Overall Judo Championship Girls' team with 29 points first, then second with 11 points
पटियाला। मुल्तानी मल मोदी कॉलेज में इंटर कॉलेज जूडो चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इन मुकाबलों में मोदी कॉलेज की लड़कियों की टीम चार गोल्ड व तीन सिल्वर मेडल लेकर 29 अंकों के साथ पहले स्थान पर रही। वहीं, लड़कों के मुकाबलों में मोदी कॉलेज की टीम चार सिल्वर और दो कांस्य पदक लेकर कुल 11 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही। इस तरह से इन दो दिवसीय मुकाबलों में ओवरऑल ट्राफी (लड़के व लड़कियां) की ट्रॉफी मोदी कॉलेज ने जीत ली।
विज्ञापन

मोदी कॉलेज लड़कियों की टीम में शामिल मनदीप कौर ने 52 किलोग्राम भारवर्ग, वैष्णवी ने 57 किलोग्राम भारवर्ग, राजविंदर कौर ने 63 किलोग्राम भारवर्ग और अनमोल शर्मा ने 70 किलोग्राम भारवर्ग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इस टीम की जसप्रीत कौर ने 48 किलोग्राम वर्ग, कुलजिंदर कौर ने 78 किलोग्राम वर्ग और मुस्कान रत्न ने प्लस 78 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर मेडल हासिल किया।
विज्ञापन

इसी तरह से लड़कों के मुकाबलों में मोदी कॉलेज ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस टीम में सौरव सिंह रावत ने 66 किलो वर्ग, संदीप बहादुर ने 73 किलो, दपिंदर सिंह ने 80 किलोग्राम वर्ग और लिटलस ने प्लस 100 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर मेडल, वहीं केवल सिंह ने 90 किलो में कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन विजेता स्टूडेंट्स को कॉलेज प्रिंसिपल डा. खुशविंदर कुमार ने बधाई दी और कॉलेज के खेल विभाग के डीन व प्रमुख डा. निशान सिंह, डा. हरनीत सिंह व प्रोफेसर मनदीप कौर ने सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed