फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Minor becomes pregnant after gang rape in Patiala, three arrested

Patiala News: पटियाला में सामूहिक दुष्कर्म के बाद नाबालिग गर्भवती, तीन गिरफ्तार

Mon, 30 Jun 2025 08:12 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 08:12 PM IST
विज्ञापन
Minor becomes pregnant after gang rape in Patiala, three arrested
-चार के खिलाफ केस दर्ज, आरोपियों में दो सगे भाई शामिल, इसी साल जनवरी में हुआ था दुष्कर्म
विज्ञापन

---
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पटियाला में 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ चार नौजवानों ने सामूहिक दुष्कर्म किया, जिससे पीड़ित गर्भवती हो गई। थाना सन्नौर पुलिस ने लड़की की मां की शिकायत पर चारों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर लिया है। एक की तलाश जारी है। आरोपियों में गुरसेवक सिंह व इसका भाई जश्नप्रीत सिंह, गुरप्रीत सिंह और कर्णप्रीत सिंह सभी निवासी गांव सिरकपड़ा जिला पटियाला शामिल हैं। मामले के जांच अधिकारी एएसआई धर्म सिंह के मुताबिक आरोपी गुरप्रीत सिंह की गिरफ्तारी बाकी है।

पुलिस के मुताबिक लड़की के पिता की कुछ दिन पहले मौत हो गई थी। इससे लड़की मानसिक तौर पर काफी परेशान थी। इसी दौरान परिवार वालों को संदेह हुआ कि लड़की गर्भवती है। अस्पताल ले जाया गया, तो डॉक्टरों ने इसकी पुष्टि कर दी। अब लड़की अस्पताल में दाखिल है। जांच अधिकारी धर्म सिंह ने बताया कि परिवार वालों को जब लड़की के गर्भवती होने का पता चला, तो उसे काफी जोर देकर पूछा गया। इस पर लड़की ने बताया कि इसी साल जनवरी में शाम छह बजे बाजार से दूध लाने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान चारों आरोपी दो मोटरसाइकिलों पर आए और उसे मोटरसाइकिल पर बिठाकर गांव के साथ लगती नहर पर ले गए। जहां आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद अगले दिन शाम पांच बजे उसे घर के पास छोड़कर चले गए। लड़की की मां की शिकायत पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की आयु 20 से 22 साल के बीच है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed