{"_id":"6160629e8ebc3e05d03bb692","slug":"married-after-absconding-with-minor-left-when-pregnant-patiala-news-pkl4294032179","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला : बिहार निवासी युवक ने नाबालिग को भगाकर की शादी, गर्भवती होने पर छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाला : बिहार निवासी युवक ने नाबालिग को भगाकर की शादी, गर्भवती होने पर छोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाला। थाना खेड़ी गंडियां पुलिस ने नाबालिग को भगाकर ले जाने और दुष्कर्म करने के आरोप में बिहार निवासी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
नाबालिग ने पुलिस को बताया कि उसका भाई आरोपी लखन निवासी नसीहरपुर कजरा बिहार को घर लेकर आया था। इसके एक हफ्ते बाद आरोपी पीड़ित को शादी का झांसा देकर बहला-फुसला कर अपने साथ भगाकर बिहार ले गया। साल 2020 में आरोपी ने नाबालिग के साथ शादी कर ली। इसके बाद कई बार शारीरिक संबंध बनाए गए।
गर्भवती होने पर आरोपी ने दो अक्तूबर 2021 को पीड़िता को बस में बिठाकर उसकी नानी के घर भेज दिया। जहां नाबालिग को अस्पताल दाखिल कराया गया और उसने बेटी को जन्म दिया। वारदात बिहार की होने कारण जीरो एफआईआर पहले वहां दर्ज हुई थी, जबकि अब पर्चा राजपुरा के थाना खेड़ी गंडियां में दर्ज किया गया है।