फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Malerkotla vibhu jain case

विभू जैन के हत्यारों को नहीं पकड़ पाई पुलिस

Tue, 26 Nov 2013 10:20 PM IST
अमर उजाला, मालेरकटोला (संगरूर)
अमर उजाला, मालेरकटोला (संगरूर) Updated Tue, 26 Nov 2013 10:20 PM IST
विज्ञापन
Malerkotla vibhu jain case
दो महीने पहले मालेरकोटला में मासूम बच्चे विभू जैन को जिंदा जला देने की वारदात के जिम्मेवार आरोपियों को बेनकाब करने में पुलिस नाकाम साबित हुई है।
विज्ञापन


पुलिस की इस ढीली कार्रवाई से खफा मृतक बच्चे के परिवार ने मंगलवार को शहर के बाजारों में जाकर लोगों से साथ मांगा है।

पीड़ित परिवार ने यह मामला तुरंत सीबीआई के सपुर्द करने की मांग उठाई है। विभू के ताया प्रेम जैन ने कहा है कि पंजाब सरकार की ओर से जो भी मुआवजा राशि उनके परिवार को दी गई थी उसे वह शहर के जरूरतमंद लोगों की भलाई पर खर्च करेंगे।

उन्होंने कहा कि बेहद संवेदनशील इस मामले का शीघ्र खुलासा करने के लिए बड़े पैमाने पर बनाई गई पुलिस की एसआईटी भी नाकाम रही है।

मंगलवार को हिंदू सिख सोशल वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग से पीड़ित परिवार ने शहर के प्रमुख बाजारों में रोड शो निकाल कर आरोपियों को काबू किए जाने के लिए जन समर्थन मांगा है।
विज्ञापन


न्याय की गुहार लगाते हुए परिवार की महिलाओं ने भी दुकानदारों से सहयोग मांगकर अपील की कि उनके लाडले बच्चे की निर्मम हत्या करने वालों को पुलिस के हवाले करनेे के लिए परिवार का साथ दें। इस दौरान पुलिस ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लैब की रिपोर्ट का इंतजार : पुलिस
डीएसपी विलियम जेजी ने बताया कि मृतक बच्चे की फोरेंसिक रिपोर्ट हैदराबाद से आने वाली है, पुलिस उस रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। इसके आने के बाद पुलिस को विश्वास है कि जल्द किसी न किसी परिणाम तक पहुंचा जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed