{"_id":"56e1a60a4f1c1b223d8b458c","slug":"makkar-in-fatehgarh-sahib-khalsai-game-finish-sports-championship-in-fatehgarh-sahib","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्ण गुरसिख ही लेंगे खालसाई खेलों में हिस्सा : मक्कड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्ण गुरसिख ही लेंगे खालसाई खेलों में हिस्सा : मक्कड़
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
Updated Thu, 10 Mar 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
ओवरआल ट्राफी विजेता गुरू नानक कालेज बुढलाढ़ा मानसा की टीम अवतार सिंह मक्कड़ से सम्मान हासिल करती हुई।
- फोटो : अमर उजाला
शिरोमणि गुुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से विश्व यूनिवर्सिटी में आयोजित 12वें खालसाई खेल वीरवार को संपन्न हो गए। इस दौरान अवसर पर सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा और एसजीपीसी अध्यक्ष अवतार सिंह मक्कड़ ने विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। समापन अवसर पर एसजीपीसी की ओर से कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। सभी कॉलेजों के महिला और पुरुष स्टाफ की ओर से मुख्य स्टेज के सामने डी बनाकर सभी अतिथियों को सुरक्षा दी गई।
इस दौरान मक्कड़ ने एसजीपीसी के 40 कॉलेजों के करीब 3500 खिलाड़ियों को इन खेलों में हिस्सा लेने पर बधाई दी। मक्कड़ ने मंच से कहा कि वे इस मंच से एक कड़वी बात करने जा रहे है जो शायद किसी को अच्छी न लगे। अगले साल 13वें खालसाई खेल खालसा की जन्मभूमि श्री आनंदपुर साहिब में होंगे, जिसमें सौ प्रतिशत साबत सूरत सिख खिलाड़ी ही हिस्सा लेंगे। यूनिवर्सिटी के वीसी डॉ. गुरमोहन सिंह वालिया ने प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा और अवतार सिंह मक्कड़ का विशेष सम्मान भी किया गया। बातचीत के दौरान मक्कड़ ने माना कि उनसे चूक हुई है कि इस बार खेलों के आयोजन पर पतित खिलाड़ियों को मार्च पास्ट में शामिल किया गया।
खेलों के पहले दिन बाबा बंदा सिंह बहादुर इंजीनियरिंग कॉलेज के बीटेक स्टूडेंट गुरप्यार सिंह ने खालसाई खेलों में सहजधारी (पतित) खिलाड़ियों को मार्च पास्ट में शामिल करने पर मौके पर ही विरोध कर मक्कड़ और सीएम प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ नारेबाजी की थी। खेल मुकाबलों में लड़कियों की ओवरऑल ट्राफी पर गुरु नानक कॉलेज बुढलाढ़ा मानसा का कब्जा रहा। ओवरऑल रनरअप जनरल शिवदेव सिंह दीवान गुरबचन सिंह खालसा कॉलेज पटियाला रहा। ओवरऑल ट्राफी लड़कों में गुरु नानक कालेज बुढलाडा मानसा विजेता रहा और माता गुजरी कालेज फतेहगढ़ साहिब रनरअप रहा। एथलेटिक्स में ओवरऑल (लड़के) ट्राफी पर श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज आनंदपुर साहिब को मिला और ओवरऑल (लड़कियां) ट्राफी गुरु हरगोबिंद साहिब खालसा कॉलेज, करहाली साहब को मिला।
विज्ञापन
आतंकी हमले में हुआ खर्च नहीं देंगे : चंदूमाजरा
फतेहगढ़ साहिब। शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख वक्ता और श्री आनंदपुर साहिब के सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने कहा है कि पठानकोट आतंकी हमले में हुए 6.35 करोड़ के खर्च का वहन पंजाब को भेजना गलत है। पंजाब किसी भी सूरत में उक्त राशि को किसी भी कीमत में भरने का हकदार नहीं है। चंदूमाजरा ने कहा कि इससे पहले भी एक आतंकी हमले में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने मिलीटेंसी का खर्च इंद्र कुमार गुजराल के समय में पास करवाया था। उन्होंने कहा कि कोई भी आतंकी हमला देश की दूसरे देश से नीति के कारण ही होते हैं। ऐसे में राष्ट्र को ही ऐसे खर्च वहन करने चाहिए। चंदूमाजरा ने कहा कि केंद्र को पंजाब को उल्टा कुछ देना चाहिए और पंजाब की ये जरूरत भी है। इसके अलावा चंदूमाजरा ने एसजीपीसी द्वारा करवाई गई खालसाई खेलों के लिए बधाई दी।
पंजाब के नहरी पानी मसले पर चंदूमाजरा ने कहा कि पंजाब का पानी किसी अन्य सूबे को देना गैर कानूनी और गैर रवायती है। पंजाब के पास एक बूंद भी फालतू पानी नहीं है। राइपेरियन कानून का हवाला देते उन्होंने कहा कि पंजाब में से गुजरते दरियाओं पर पंजाब का पहला हक है और पानी मसले पर पंजाब को इंसाफ के लिए उन्होंने बुधवार को लोकसभा में आवाज उठाई है। शिअद पानी के हित के लिए कोई भी बलि देने को तैयार है। स्वर्णकार संघ की हड़ताल पर चंदूमाजरा ने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से सोने के गहनों पर लगाए गए टैक्स के बारे में उन्होंने वित्तमंत्री अरुण जेटली से बात की है। स्वर्णकारों की इस जायज मांग पर लोकसभा के अगले सदन में संघ के पक्ष में कुछ फैसला हो सकता है।