फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Lifting markets with hundreds of tonnes of paddy is lying in wait

लिफ्टिंग के इंतजार में पड़ा है मंडियों में सैकड़ों टन धान

Fri, 04 Oct 2013 10:59 PM IST
अमर उजाला,पटियाला
अमर उजाला,पटियाला Updated Fri, 04 Oct 2013 10:59 PM IST
विज्ञापन
Lifting markets with hundreds of tonnes of paddy is lying in wait
पटियाला। प्रशासन के दावों के विपरीत जिले की मंडियों में इस समय बड़ी मात्रा में बिका धान लिफ्टिंग के इंतजार में पड़ा है।
विज्ञापन


उधर, अभी तक खरीद के काम में भी उतनी तेजी नहीं आ पाई है। सरकारी एजेंसियां नमी का बहाना धान नहीं उठा रहीं हैं।

जिससे किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

 ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री सुरजीत सिंह रखडा ने शुक्रवार को पटियाला की अनाज मंडी का दौरा किया और खरीद प्रबंधों पर तसल्ली जताई।
जानकारी के अनुसार मंडियों में धान की सरकारी खरीद एक अक्तूबर से शुरू हो चुकी है।

आंकड़ों के मुताबिक मंडियों में अब तक 18 हजार 641 टन धान की आवक हुई है, जबकि इसमें बिका 14,921 टन धान है। इसमें सरकारी खरीद प्राइवेट की तुलना में कम है।
कुल बिके धान में से सरकारी खरीद 7006 टन है, जबकि प्राइवेट खरीद 7 हजार 915 टन है। जिससे किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। धान की बिक्री के लिए किसान मंडियों में भटकने के लिए मजबूर है।
विज्ञापन

 बिके माल की लिफ्टिंग भी तुरंत नहीं हो रही है। अभी भी मंडियों में 3254 टन बिका धान लिफ्टिंग के इंतजार में पड़ा है। अभी तो धान की आवक मंडियों में कुछ कम है। लेकिन आने वाले दिनों में जब मंडियों में धान की आवक बढ़ेगी, तो ऐसे में बिके माल की लिफ्टिंग न होने से आवक प्रभावित हो सकती है। जिससे किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी में धान बेचने आए किसान सुरजीत सिंह ने कहा कि वह पिछले दो दिनों से मंडी में अपनी फसलें लेकर आया है, लेकिन अभी तकउसकी फसलें नहीं खरीदी गईं। नमी का बहाना लगाकर सरकार खरीदने से भाग रही है। उधर, आज कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा पटियाला की अनाज मंडी पहुंचे और खरीद प्रबंधों पर संतुष्टी जताई।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed