फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Library Building Award winner, teacher, honored, mother underwent College, Fatehgarh Sahib

ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता टीचरों को सम्मानित किया

Wed, 11 May 2016 10:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब Updated Wed, 11 May 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
Library Building Award winner, teacher, honored, mother underwent College, Fatehgarh Sahib
फतेहगढ़ साहिब में ज्ञान पीठ पुरस्कार हासिल करने वाले सरकारी स्कूलों के अध्यापकों को सम्मानित करते एडीसी उपकार सिंह। - फोटो : अमर उजाला
अध्यापकों की ये प्राथमिक जिम्मेदारी बनती है कि वह सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों का अपने बच्चों की तरह ख्याल रखें ताकि ये बच्चे अपनी जिंदगी में ऊंचा स्थान हासिल कर सकें। ये विचार एडीसी उपकार सिंह ने माता गुजरी कालेज में शिक्षा विभाग की तरफ से आयोजित सरकारी सीनियर सेकेंडरी और हायर स्कूलों के मुखियों से की मासिक बैठक दौरान व्यक्त किए। 
विज्ञापन


बैठक में जिले के सरकारी स्कूलों के पांच अध्यापकों को राष्ट्रीय स्तर का मालती ज्ञान पीठ पुरस्कार हासिल करने के लिए सम्मानित किया गया। जिला शिक्षा अफसर रविंदर सिंह ने बताया कि साल 2013 से अब तक सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल सरहिंद की इंग्लिश लेक्चरार वरिंदर कौर सेखों, सरकारी कन्या स्कूल संघोल की इंग्लिश लेक्चरार अनुराधा, सरकारी स्कूल खमाणों की फिजिक्स लेक्चरार हरविंदर कौर, सरकारी नंदपुर कलौड़ के फिजिक्स लेक्चरार कुलदीप सिंह और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल खमाणों की इंग्लिश लेक्चरार मनिंदर कौर यह पुरस्कार हासिल कर चुकी हैं। इसके अलावा लेख के राष्ट्रीय स्तर के मुकाबले में पहले स्थान पर रहने वाली सरकारी स्कूल मूलेपुर की 9वीं कक्षा की छात्रा अमनदीप कौर को भी सम्मानित किया गया है। इस मौके उप जिला शिक्षा अफसर परवीन कुमार, जिला गाइडेंस काउंसलर चरनजीत सिंह, हरमीत सिंह बाजवा के अलावा 81 सरकारी सीनियर सेकेंडरी और हाई स्कूलों के प्रिंसिपल और मुख्य अध्यापक, शिक्षा विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed