{"_id":"d6af66ae4d3f08e5d2a7e99cb208556d","slug":"left-his-contract-nurses-and-the-functioning-of-the-rally-mulajimon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कामकाज छोड़ राजिंदरा की कांट्रैक्ट नर्सों और मुलाजिमों ने की रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कामकाज छोड़ राजिंदरा की कांट्रैक्ट नर्सों और मुलाजिमों ने की रैली
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Sun, 03 Jan 2016 02:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मालवा क्षेत्र के बड़े अस्पतालों में शुमार सरकारी राजिंदरा अस्पताल समेत मेडिकल कालेज, टीबी अस्पताल में काम कर रही कांट्रैक्ट नर्सिंग स्टाफ और मुलाजिमों ने शनिवार को कामकाज छोड़कर जोरदार रोष रैली की।
यह रोष रैली मेन ओपीडी से शुरू होकर सभी वार्डों से होते हुए वापस मेन ओपीडी में आकर समाप्त हुई। इस दौरान सरकार से बिना शर्त कांट्रैक्ट नर्सों व मुलाजिमों को रेगुलर करने की मांग की गई। सुबह 11 बजे से शुरू रैली दोपहर एक बजे तक चली।
रैली को संबोधित करते हुए प्रधान कर्मजीत कौर औलख और वरिष्ठ उप प्रधान सतिंदरपाल सिंह ने कहा कि सरकार ने तीन साल बाद रेगुलर करने का भरोसा दिया था।
छह साल बाद भी सरकार कांट्रैक्ट नर्सों व मुलाजिमों को पक्का नहीं कर रही है। संबंधित मंत्री और विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ रेगुलर करने संबंधी बैठक भी हो चुकी है, लेकिन हमेशा वादों के अलावा कुछ हासिल नहीं हुआ।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही उनकी सेवाओं को रेगुलर न किया गया, तो आने वाले समय में संघर्ष को और तेज किया जाएगा। इसकी जिम्मेदार पंजाब सरकार और उच्चाधिकारियों की होगी।