फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Lathicharge on unemployed teachers, more than 250 arrested in patiala

बेरोजगार अध्यापकों पर लाठीचार्ज, 250 से ज्यादा गिरफ्तार

Sun, 28 Mar 2021 10:13 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 10:13 PM IST
विज्ञापन
Lathicharge on unemployed teachers, more than 250 arrested in patiala
रविवार को पटियाला में पुलिस के लाठीचार्ज में घायल बेरोजगार अध्यापक की टांग से निकलता खून। - फोटो : PATIALA
पटियाला। रोजगार की मांग को लेकर ईटीटी टेट पास दो बेरोजगार अध्यापक पिछले आठ दिनों से पटियाला में मोबाइल टावर पर चढ़े हैं, वहीं रविवार को बड़ी संख्या में इनके साथियों ने दो जत्थे बनाकर अलग-अलग दो रास्तों से मोती महल की तरफ कूच किया। जिससे पुलिस प्रशासन में एक बार तो हड़कंप मच गया। पुलिस फोर्स ने बैरिकेड लगाकर इन बेरोजगार अध्यापकों को रोकना चाहा तो दोनों पक्षों में धक्कामुक्की शुरू हो गई। जब बेरोजगार अध्यापक नहीं माने तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान कई को मामूली चोटें भी आई हैं। बाद में पुलिस 250 से ज्यादा बेरोजगार अध्यापकों बसों और अन्य वाहनों में गिरफ्तार करके ले गई। खबर लिखे जाने तक सभी भूनरहेड़ी पुलिस चौकी में बंद थे।
विज्ञापन

दोपहर करीब सवा एक बजे 250 के करीब बेरोजगार अध्यापकों के एक जत्थे ने सीनियर उप प्रधान संदीप सामा की अगुवाई में मोती बाग गुरुद्वारे की तरफ से मोती महल की ओर से कूच किया। रास्ते में पुलिस के बैरिकेड तोड़ सभी मोती महल पहुंच गए। उधर, प्रधान दीपक कंबोज की अगुवाई में लगभग 150 बेरोजगार अध्यापकों के जत्थे ने बारादरी बाग में इकट्ठे होने बाद मोती महल की तरफ मार्च शुरू किया। वाईपीएस चौक पर पहुंचते ही पुलिस ने बैरिकेड लगाकर इनको रोक लिया। इस दौरान दोनों पक्षों में काफी धक्कामुक्की हुई और बाद में पुलिस ने इन पर लाठीचार्ज कर दिया। उधर, मोती महल पहुंचे बेरोजगार अध्यापकों पर भी पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इस दौरान दोनों जत्थों से 250 से ज्यादा बेरोजगार अध्यापकों को गिरफ्तार करके पुलिस ले गई। लाठीचार्ज में कई को चोटें लगी हैं। उधर स्त्री जागृति मंच के अलावा डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट ने बेरोजगार अध्यापकों पर पुलिस के लाठीचार्ज की निंदा की है।
विज्ञापन

ये हैं मांगें
-ईटीटी अध्यापकों के विज्ञापित 2364 पदों पर पहल के आधार पर टेट पास ईटीटी उम्मीदवारों को ही रखा जाए।
--ईटीटी टेट पास उम्मीदवारों के लिए 10 हजार नए पदों का विज्ञापन जारी किया जाए।
-भरती समय आयु सीमा में छूट दी जाए।
---शिक्षा प्रोवाइडरों व वालंटियरों को दिए गए अतिरिक्त अंकों की शर्त हटाई जाए।
--उच्च योग्यता के नंबरों की शर्त हटाई जाए।

रविवार को पटियाला में बेरोजगार अध्यापकों को गिरफ्तार करके बस में ले जाती पुलिस।

रविवार को पटियाला में बेरोजगार अध्यापकों को गिरफ्तार करके बस में ले जाती पुलिस।- फोटो : PATIALA

रविवार को पटियाला में बेरोजगार अध्यापकों को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस।

रविवार को पटियाला में बेरोजगार अध्यापकों को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस।- फोटो : PATIALA

रविवार को पटियाला में मोती महल की तरफ जाने से बेरोजगार अध्यापकों को रोकती पुलिस।

रविवार को पटियाला में मोती महल की तरफ जाने से बेरोजगार अध्यापकों को रोकती पुलिस।- फोटो : PATIALA

रविवार को पटियाला में मोती महल का घेराव करने जा रहे बेरोजगार अध्यापकों को रोकती पुलिस।

रविवार को पटियाला में मोती महल का घेराव करने जा रहे बेरोजगार अध्यापकों को रोकती पुलिस।- फोटो : PATIALA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed