फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   land dispute, demonstrated in front of police station, villagers demonstrate, Fatehgarh Sahib

जमीन के विवाद में थाने के सामने ग्रामीणों का प्रदर्शन

Sat, 15 Oct 2016 03:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब Updated Sat, 15 Oct 2016 03:13 PM IST
विज्ञापन
land dispute, demonstrated in front of police station, villagers demonstrate, Fatehgarh Sahib
थाना सरहिंद के आगे नारेबाजी करते बलतेज सिंह व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
गांव साधूगढ़ में दो ग्रुपों के बीच चल रहे जमीन विवाद में एक पक्ष ने थाना सरहिंद पुलिस थाना के सामने प्रदर्शन किया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


बलतेज सिंह ने बताया कि पुलिस ने उनके पांच लोगों को हिरासत में ले रखा है। उन्होंने बताया कि 1996 में गांव के एक व्यक्ति से उन्होंने 15 कनाल 13 मरले जमीन की रजिस्ट्री करवाई थी। इस जमीन पर दूसरा पक्ष नाजायज कब्जा ना कर सके, इसके लिए उन्होंने स्टे लिया हुआ था, लेकिन दूसरे पक्ष के लोग कुछ दिन से इस जमीन पर निर्माण कर रहे थे।

उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनको थाने बुलाकर उनके ही पांच लोगों को हिरासत में ले लिया जबकि दूसरे पक्ष की तरफ से स्टे आर्डर के बावजूद नाजायज निर्माण किया जा रहा है। कार्रवाई उन पर की जानी चाहिए थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की तरफ से उन पर समझौता करने के लिए दबाव डाला जा रहा है।
विज्ञापन


इसके विरोध में मजबूरन उन्होंने थाने के आगे ग्रामीणों के साथ रोष जताया। इसके बाद पुलिस ने हिरासत में लिए उनके संबंधियों को छोड़ दिया। थाना सरहिंद के एएसआई जसपाल सिंह ने कहा कि यह जमीन विवाद है, जिसकी जांच चल रही है। जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed