फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Kishore killed under conspiracy, Rajpura, Patiala

साजिश के तहत की गई किशोर की हत्या

Wed, 03 Mar 2021 06:25 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 06:25 PM IST
विज्ञापन
Kishore killed under conspiracy, Rajpura, Patiala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजपुरा। शहीद ऊधम सिंह कालोनी निवासी अनुज (14) को घर से बुलाकर ले जाने के बाद तेजधार हथियारों से की गई हत्या इस बात की गवाही है कि आरोपियों ने साजिश के तहत वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस आरोपियों का पता लगाने से साथ हत्या की वजह भी तलाशने में जुटी है।
अनुज एक मार्च की रात साढ़े आठ बजे एक्टिवा पर घर पहुंचा था। थोड़ी देर बाद दोस्तों के बुलाने पर उनके साथ चला गया। देर रात तक घर वापस नही आने पर परिवार वालों ने इधर-उधर तलाश की। पता नही चलने पर पुलिस को सूचना दी। दो मार्च को अनुज का शव गांव भदक के पास स्थित पेट्रोल पंप के पीछे खतानों में बने छप्पर से मिला। पुलिस ने अनुज के पिता कालू शर्मा निवासी गांव जराओ थाना जलालाबाद जिला शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने शहीद ऊधम सिंह कालोनी सहित आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है ताकि पता चल सके कि अनुज किसके साथ गया था। इतना ही नही जिस बेरहमी से अनुज की हत्या की गई है उससे लगता है कि हत्यारों की संख्या एक से अधिक हो सकती है, और हत्यारे उस जगह से अच्छी तरह से वाकिफ होंगे, जहां पर अनुज का शव फेंका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंधी थाना खेड़ी गंडिया के एसएचओ कुलविंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात हत्यारों के खिलाफ हत्या के केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उनका भी मानना है कि 14 वर्ष के किशोर की हत्या एक पहेली है। हत्यारों की गिरफ्तार के बाद ही हत्या की वजह का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed