फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Kisan andolan Joint meeting of farmer organizations held in Patiala

किसान संगठनों में फूट: आमरण अनशन पर डल्लेवाल, SKM नेता उगराहां बोले- आंदोलन के लिए एकता लाने का प्रयास

Sat, 21 Dec 2024 08:32 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sat, 21 Dec 2024 08:32 PM IST
सार

सभी किसान संगठनों की शनिवार को पटियाला में एक सांझी बैठक हुई। इस दौरान संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) (गैर राजनीतिक) की तरफ से किसान नेता सरवन सिंह पंधेर, बलदेव सिंह जीरा, मनजीत सिंह राय, तेजवीर सिंह आदि ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन
Kisan andolan Joint meeting of farmer organizations held in Patiala
पटियाला में सभी किसान संगठनों की हुई सांझी बैठक में शामिल किसान नेता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शंभू-खनौरी बॉर्डर किसान आंदोलन और किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन लगातार जारी है। डल्लेवाल के अनशन को शनिवार को 26 दिन पूरे हो गए हैं। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, पंजाब सरकार की तरफ से डल्लेवाल के लिए खनौरी बॉर्डर पर ही अस्थायी अस्पताल भी बना दिया गया है। हालांकि डल्लेवाल और धरनारत किसान उन्हें धरना स्थल से दूसरी जगह शिफ्ट नहीं करने पर अड़े हुए हैं। 

विज्ञापन


सभी किसान संगठनों की शनिवार को पटियाला में एक सांझी बैठक हुई। इस दौरान संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) (गैर राजनीतिक) की तरफ से किसान नेता सरवन सिंह पंधेर, बलदेव सिंह जीरा, मनजीत सिंह राय, तेजवीर सिंह आदि ने हिस्सा लिया, वहीं एसकेएम से जोगिंदर सिंह उगराहां, बलवीर सिंह राजेवाल, रमिंदर पटियाला, डा. दर्शनपाल और जोगिंदर सिंह उगराहां ने भाग लिया। 
विज्ञापन


बैठक में लंबी विचार चर्चा के बावजूद फिलहाल किसान संगठनों में एकता की बात सिरे नहीं चढ़ सकी। बैठक के बाद किसान नेता जोगिंदर सिंह उगराहां ने कहा कि एसकेएम (गैर राजनीतिक) की तरफ से एकता करने को लेकर पत्र लिखा गया था। इसी के जवाब में आज की बैठक रखी गई है। बैठक काफी अच्छे माहौल में हुई है। इस दौरान विचार-चर्चा की गई कि किस तरह से किसानों के हितों की इस लड़ाई को आगे लेकर जाना है। कैसे किसान संगठनों में एकता ला सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एकता लाने के लिए रखी गई थी बैठक
उगराहां ने कहा कि जल्द ही और बैठकें की जाएंगी, ताकि किसान संगठनों में एकता को सिरे चढ़ाया जा सके। इसके बाद पंधेर ने कहा कि आज की बैठक सभी किसान संगठनों में एकता लाने के प्रयास में रखी गई थी। बैठक काफी सकारात्मक माहौल में हुई है। आगे और बैठकें की जाएंगी, ताकि संगठनों में संपूर्ण एकता की जा सके। 


किसान संगठन एकजुट होते तो सरकार की हिम्मत न होती
गौरतलब है कि जोगिंदर सिंह उगराहां लगातार किसान संगठनों में मतभेदों को उठाते रहे हैं। उगराहां ने बयान दिया था कि अगर सभी किसान संगठन एकजुट होते, तो केंद्र सरकार की हिम्मत न होती कि बैरिकेडिंग करके बॉर्डरों पर किसानों को रोक लेती। लगातार निशाने पर रहने के बाद पंधेर की तरफ से एसकेएम को पत्र लिखकर किसान आंदोलन में उनके साथ चलने की अपील की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed