फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Kisan andolan Jagjit singh Dallewal will end hunger strike only if central govt is ready to talk to farmers

एक शर्त पर अनशन खत्म करेंगे डल्लेवाल: चार जनवरी को महापंचायत, लीवर व किडनी फंक्शन टेस्ट रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता

Tue, 31 Dec 2024 07:18 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 31 Dec 2024 07:18 PM IST
सार

पंजाब-हरियाणा की सीमा पर खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की हालत गंभीर बनी हुई है। उनका लीवर व किडनी फंक्शन टेस्ट रिपोर्ट ने चिंता बढ़ा दी है। ऐसे में डल्लेवाल अब एक ही शर्त पर अपना अनशन तोड़ने को तैयार हो गए हैं।

विज्ञापन
Kisan andolan Jagjit singh Dallewal will end hunger strike only if central govt is ready to talk to farmers
किसान नेता डल्लेवाल की हालत नाजुक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खनौरी बॉर्डर पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन मंगलवार को 36वें दिन भी जारी रहा। उनकी जांच कर रहे डॉ. स्वयंमान सिंह ने एक वीडियो जारी करते बताया कि डल्लेवाल की हालत नाजुक बनी हुई है। वह इस समय केवल अपनी मजबूत इच्छाशक्ति के बल पर जी रहे हैं। डल्लेवाल शरीर में प्रोटीन कम हो गया है। गुर्दे की कार्यप्रणाली को मापने वाला जीएफआर टेस्ट के अलावा लीवर व किडनी फंक्शन टेस्ट भी खराब आए हैं। 

विज्ञापन


डॉ. स्वयमान सिंह ने कहा कि इसे देखते हुए उनकी केंद्र सरकार से अपील है कि समय बर्बाद न करते हुए किसानों की मांगों पर जल्द गौर किया जाए। खराब सेहत के बावजूद डल्लेवाल ने वीडियो जारी करके किसानों को ज्यादा से ज्यादा गिनती में चार जनवरी को खनौरी बॉर्डर पर होने वाली महापंचायत में शामिल होने की अपील की है।

विज्ञापन

चार घंटे चलेगी महापंचायत
डल्लेवाल ने कहा कि वह जरूरी संदेश किसानों को देना चाहते हैं। यह किसान महापंचायत सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगी, जिसमें पंजाब, हरियाणा के अलावा देश के अन्य राज्यों से भी किसानों के पहुंचने की बात ही जा रही है। 

केंद्र बातचीत के लिए हो तैयार, तभी खत्म होगा अनशन
उधर सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को दोबारा से इस पूरे मामले पर सुनवाई हुई। इस संबंधी बात करते किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़, काका सिंह कोटड़ा, सुरजीत सिंह फूल ने कहा कि अदालत में हुई पूरी प्रक्रिया का विश्लेषण किया गया है। पहले की तुलना में सुप्रीम कोर्ट का रूख बदला है। साथ ही कहा कि अगर केंद्र सरकार की ओर से मांगों को लेकर बातचीत का न्योता आता है, तो डल्लेवाल अपना अनशन समाप्त करने पर विचार कर सकते हैं। 

विज्ञापन

फिलहाल आंदोलन चलता रहेगा
किसान नेताओं ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं की ओर से केंद्र को जरूरी दिशा-निर्देश जारी करके किसानों की मांगों को पूरा कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस-यूक्रेन के दौरे के वक्त कहा था कि बड़ी-बड़ी जंगों का हल बातचीत से हो सकता है, तो फिर किसान इस देश का हिस्सा हैं। उनकी मांगों को बातचीत के जरिये हल क्यों नहीं किया जा रहा है। किसान नेताओं ने साफ किया कि फिलहाल आंदोलन जारी रहेगा। किसी भी हालत में पंजाब सरकार की शह पर पुलिस प्रशासन को इसमें खलल डालने नहीं दिया जाएगा। नौजवान व किसान 24 घंटे खनौरी बॉर्डर पर पहरेदारी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed