फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Kisan andolan Jagjit singh Dallewal said fast unto death will end if govt accepted farmers demands

किसान आंदोलन 2.0: डल्लेवाल की दो टूक, बोले- सिर्फ एक ही तरीके से खत्म होगा आमरण अनशन

Sun, 15 Dec 2024 08:05 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 15 Dec 2024 08:05 PM IST
सार

पिछले 20 दिन से आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने अनशन तोड़ने से मना कर दिया है। उन्होंने कहा कि उनका यह अनशन सिर्फ एक तरीके से ही खत्म हो सकता है। 

विज्ञापन
Kisan andolan Jagjit singh Dallewal said fast unto death will end if govt accepted farmers demands
किसानों का दिल्ली कूच शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फसलों पर एमएसपी की कानूनी गारंटी समेत कई मांगों को लेकर पिछले 20 दिन से आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से मिलने रविवार को पंजाब के डीजीपी गौरव यादव, केंद्र से डायरेक्टर होम अफेयर्स मयंक मिश्रा, पटियाला रेंज के डीआईजी मनदीप सिंह सिद्धू, पटियाला के एसएसपी डॉ. नानक सिंह समेत अन्य अधिकारी खनौरी बॉर्डर पहुंचे। डल्लेवाल से मुलाकात के बाद अधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। 

विज्ञापन


डीजीपी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर केंद्र व पंजाब के अधिकारियों ने डल्लेवाल से अपील की कि वे अनशन खत्म करें। उनकी जान बेशकीमती है। डीजीपी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देश के मुताबिक डल्लेवाल को इमरजेंसी चिकित्सा सेवाएं मुहैया कराने के लिए मेडिकल उपकरणों से लैस एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मयंक मिश्रा ने कहा कि किसानों की मांगों को सुना गया है। उम्मीद है कि बातचीत के जरिये इनका हल निकल सकेगा। इस दिशा में पंजाब सरकार की तरफ से भी पूरी कोशिश की जा रही है। फिलहाल केंद्र से किसी तरह का कोई प्रस्ताव नहीं है। अधिकारियों और डल्लेवाल की मुलाकात के संबंध में किसान नेता अभिमन्यू कोहाड़ ने बताया कि डल्लेवाल ने अनशन खत्म करने के लिए इनकार कर दिया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि उनकी चिंता करने के बजाय बातचीत करके किसानों की मांगों को हल करवाएं। सिर्फ यही तरीका है उनका आमरण अनशन खत्म करवाने का। रविवार को पटियाला से सांसद डा. धर्मवीर गांधी और महिला पहलवान व कांग्रेस की विधायक विनेश फोगाट भी खनौरी बॉर्डर पर डल्लेवाल से मिलने पहुंचे। उन्होंने भी केंद्र सरकार से किसानों की मांगों को जल्द हल करने की मांग की। 

किसान जत्थेबंदियां एक होकर लड़तीं, तो बात कुछ और होती : चढ़ूनी

किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी भी रविवार को डल्लेवाल का हाल जानने खनौरी बॉर्डर पहुंचे। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अगर इस आंदोलन की शुरुआत से ही किसान जत्थेबंदियां एक होकर लड़ती, तो आज बात कुछ और होती। जरूरत है कि सभी जत्थेबंदियों के एक मंच पर इकट्ठा होने की। फिलहाल आंदोलन केवल पंजाब में हो रहा है, इसलिए भी केंद्र सरकार इसे हल्के में ले रही है। चढ़ूनी ने कहा कि किसानों की मांगें जायज हैं और इन्हें बातचीत के जरिये जल्द हल किया जाना चाहिए। 

आज देश भर में किसान निकालेंगे ट्रैक्टर मार्च

सोमवार को किसानों की ओर से पंजाब को छोड़कर देश के अन्य राज्यों में ट्रैक्टर मार्च निकाले जाएंगे। इसके बाद डल्लेवाल की ओर से राष्ट्रपति को लिखी चिट्ठी की कापियां भी जिला अधिकारियों को सौंपी जाएंगी। बुधवार को सिर्फ पंजाब में दोपहर 12 से तीन बजे तक ट्रेनें रोकी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed