फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Khalistani Slogans written in Patiala before PM Modi Visit

Patiala: पीएम मोदी के दौरे से पहले लिखे मिले खालिस्तानी नारे, पन्नू का वीडियो-मान सरकार से मिला शेड्यूल

Wed, 22 May 2024 04:55 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 22 May 2024 04:55 PM IST
सार

पंजाब में किसान आंदोलन कर रहे हैं। किसानों को दिल्ली कूच करने से रोका गया था, अब किसानों ने सार्वजनिक तौर पर पीएम मोदी को पंजाब में चुनावी सभा में घेरने का एलान किया है। पीएमओ ने पंजाब पुलिस के डीजीपी से किसान आंदोलन पर भी इनपुट मांगा है। 

विज्ञापन
Khalistani Slogans written in Patiala before PM Modi Visit
पटियाला में लिखे खालिस्तानी नारे - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल पटियाला आ रहे हैं। मोदी के दौरे से पहले बुधवार को पुराना बस स्टैंड के नजदीक पुल की दीवार पर खालिस्तान के नारे लिखे मिले। साथ ही मिनी सचिवालय रोड पर एक निर्माणाधीन इमारत पर खालिस्तान का झंडा भी लगा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और झंडे को वहां से हटाया गया। साथ ही दीवार पर लिखे नारे को भी मिटाया गया। 
विज्ञापन


पीएम मोदी के दौरे को लेकर पटियाला हाई अलर्ट पर है। पुलिस की ओर से शहर के सभी एंट्री प्वाइंट्स को सील कर भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। इसके बावजूद इस घटना के होने से पुलिस सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। 
विज्ञापन

 

कैप्टन के नजदीकी चहल की इमारत पर लगा था झंडा
जानकारी के मुताबिक झंडा मिनी सचिवालय रोड पर जिस निर्माणाधीन बिल्डिंग पर लगाया गया था, वह पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी भरतइंद्र सिंह चहल की है। वहां से गुजर रहे लोगों ने जब झंडा लगा देखा, तो इसकी सूचना पुलिस को दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पन्नू का वीडियो वायरल
इसी बीच सिख फार जस्टिस के संचालक गुरपतवंत पन्नू का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें पन्नू कह रहा है कि पंजाब आने पर मोदी को खालिस्तानी समर्थकों की ओर से निशाना बनाया जाएगा। क्योंकि पीएम पंजाब के किसानों व कनाडा में निज्जर की हत्या के जिम्मेदार हैं। पन्नू आगे कहता है कि खालिस्तानियों को पंजाब में मोदी के दौरे व रूट प्लान की सारी जानकारी वहां की भगवंत मान सरकार से मिली है। इसका इस्तेमाल किया जाएगा और मोदी को पटियाला, जालंधर व गुरदासपुर आने से रोकने की कोशिश की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed