फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Jtthebandion fury against the Modi government performance

जत्थेबंदियों ने मोदी सरकार खिलाफ किया रोष प्रदर्शन

Sun, 28 Feb 2016 03:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Sun, 28 Feb 2016 03:04 PM IST
विज्ञापन
Jtthebandion fury against the Modi government performance
विभिन्न जत्थेबंदियों के सांझे मंच की ओर से मोदी सरकार और संघ परिवार के पुतला फूंककर प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर जेएनयू के गिरफ्तार स्टूडेंट लीडरों को रिहा करने, शिक्षण संस्थानों में पुलिस दखलंदाजी बंद करने समेत और कई मांगें उठाई गईं। इनके पूरा न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई।

इससे पहले नेहरू पार्क में एक रैली भी की गई। इसमें बड़ी संख्या में मजदूर, किसान, नौजवान, मुलाजिम, स्टूडेंट आदि शामिल हुए।  

इस मौके पर विभिन्न जत्थेबंदियों के नेताओं जगमोहन सिंह, अमरजीत, सुच्चा सिंह, रामिंदर सिंह, विधु शेखर भारद्वाज ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट लीडरों कन्हैया कुमार और उमर खालिद समेत बाकी स्टूडेंट्स पर दर्ज केस रद्द हों और उन्हें रिहा किया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब से मोदी सरकार सत्ता में आई है, तब से ही वह आरएसएस के हिंदुत्व एजेंडे को देश पर थोपने के प्रयास कर रही है। इस कारण देश में अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed