{"_id":"57c6a1704f1c1b453b2cbb45","slug":"jain-muni-tarun-sagar-bjp-dadlani-music-director-kejriwal-effigy-sangrur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैन मुनि के खिलाफ टिप्पणी से भड़के भाजपाई, डडलानी, केजरीवाल का जलाया पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैन मुनि के खिलाफ टिप्पणी से भड़के भाजपाई, डडलानी, केजरीवाल का जलाया पुतला
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
Updated Wed, 31 Aug 2016 02:51 PM IST
विज्ञापन
संगरूर में अरविंद केजरीवाल का पुतला जलाकर प्रदर्शन करते भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
म्यूजिक डायरेक्टर विशाल डडलानी की ओर से जैन मुनि तरुण सागर खिलाफ ट्विटर पर की टिप्पणी से भड़के भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा के जिलाध्यक्ष कैप्टन राम सिंह के नेतृत्व में रोष प्रदर्शन किया और शहर के बड़ा चौक में विशाल और अरविंद केजरीवाल का पुतला फूंककर जमकर नारेबाजी की।
इस मौके पर कैप्टन राम सिंह ने कहा कि उक्त म्यूजिक डायरेक्टर आम आदमी पार्टी के समर्थक हैं और आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल एक नास्तिक इंसान हैं। यह सब कुछ करने के बाद माफी मांग लेना केजरीवाल की पुरानी आदत है। उन्होंने कहा कि संत महात्माओं खिलाफ ऐसी टिप्पणी को कदाचित सहन नहीं किया जाएगा।
भाजपा के स्टेट कार्यकारिणी सदस्य केके मोदगिल ने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा पहले गलती करना और बाद में माफी मांग लेने के कई मामले सामने आ चुके हैं। अब जैन मुनि खिलाफ गलत टिप्पणी करना माफी देने योग्य नहीं है।
विज्ञापन
भाजपा सख्त आलोचना करती है और विशाल डडलानी व अरविंद केजरीवाल खिलाफ कार्रवाई की मांग करती है। इस मौके पर नरेश गोयल, यशपाल गोयल, चरणजीत लक्की, अरविंद मोदगिल, सुखपाल कांझला, हरीष टुटेजा, पवन गर्ग, कमलजीत धूरी, मक्खन सिंह, सतपाल सिंह, निर्भय सिंह छन्ना, मुकेश शर्मा, अमरजीत जीता, सुरजीत कुमार मौजूद थे।