फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Injured in accident happened on highway died

Rajpura: नेशनल हाईवे पर हुए हादसे में घायल नानक सिंह की भी मौत, 22 फरवरी को हुई थी दुर्घटना

Sun, 26 Feb 2023 12:22 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 26 Feb 2023 12:22 PM IST
सार

22 फरवरी को राजपुरा सरहिंद नेशल हाईवे पर ओवर ब्रिज के नजदीक खड़े ट्रक से कार की टक्कर हो गई। हादसे में गुरविंदर सिंह उर्फ गुरी, रविंदर सिंह उर्फ रिशु, गुरजिंदर सिंह उर्फ गोल्डी, कमलजीत सिंह फौजी की मौत हो गई थी। नानक सिंह घायल हो गया था, जिसकी शनिवार को मौत हो गई। 

विज्ञापन
Injured in accident happened on highway died
हादसे में घायल युवक की मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

राजपुरा में 22 फरवरी की देर रात सड़क हादसे में घायल नानक सिंह की चंडीगढ़ स्थित जीएमसीएच 32 में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुराना राजपुरा निवासी गुरविंद्र सिंह गुरी 22 फरवरी को अपने दोस्तों के साथ राजपुरा सरहिंद नेशनल हाईवे के नजदीक स्थित मैकडी में जन्म दिन की पार्टी मनाने के बाद देर रात कार से लौट रहा था। 
विज्ञापन


राजपुरा सरहिंद नेशल हाईवे पर ओवर ब्रिज के नजदीक खड़े ट्रक से कार की टक्कर हो गई। हादसे में गुरविंदर सिंह उर्फ गुरी, रविंदर सिंह उर्फ रिशु, गुरजिंदर सिंह उर्फ गोल्डी, कमलजीत सिंह फौजी की मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल नलास रोड निवासी नानक सिंह, अविनाश सिंह उर्फ हनी को इलाज के लिए जीएमसीएच चंडीगढ़ भेजा गया था। शनिवार को इलाज के दौरान नानक सिंह की अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed