फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Income Tax red, Nabha Gate Market, off the market, fury March Patiala

इनकम टैक्स की रेड पर बाजार बंद, निकाला रोष मार्च

Fri, 17 Jun 2016 09:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Fri, 17 Jun 2016 09:49 PM IST
विज्ञापन
Income Tax red, Nabha Gate Market, off the market, fury March Patiala
‌इनकम टैक्स की छापेमारी - फोटो : डेमो फोटो
नाभा गेट स्थित चार दुकानों पर शुक्रवार को इनकम टैक्स विभाग ने रेड की। विभाग की इस कार्रवाई से नाराज होकर नाभा गेट स्थित बाजार के सभी दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। इससे पूरा बाजार पूरी तरह से सुनसान हो गया। दुकानदारों ने इसके बाद शहर के बाजारों से रोष मार्च भी निकाला। उधर व्यापार बचाओ संघर्ष कमेटी ने इनकम टैक्स विभाग की इस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को पटियाला बंद की काल दी है।
विज्ञापन


पटियाला व्यापार बचाओ संघर्ष कमेटी के प्रधान राकेश गुप्ता ने कहा कि सरकार विभिन्न विभागों के जरिये व्यापारी वर्ग को परेशान कर रही है। कभी सेल्स टैक्स, कभी इनकम टैक्स तो कभी सेहत विभाग की ओर से छापे डलवा कर व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है। इन विभागों के खिलाफ रोष प्रकट करने के लिए शनिवार को पटियाला बंद का ऐलान किया गया है। गुप्ता ने कहा कि सरकार ने विभिन्न विभागों से छापे डलवाकर व्यापारियों के कारोबार ठप कर दिए हैं। अगर सरकार इसी तरह से व्यापारियों के साथ सलूक करती रही, तो एक दिन सारी दुकानें बंद हो जाएंगी। सरकार से मांग की कि व्यापारियों को काम करने दिया जाए और उन्हें बेवजह परेशान न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed