फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Inauguration of development works worth 34 lakhs in Yadvindra Lawyers Complex

यादविंदरा लायर्स कांप्लैक्स में 34 लाख के विकास कामों का उद्घाटन

Sat, 18 Sep 2021 10:05 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 10:05 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of development works worth 34 lakhs in Yadvindra Lawyers Complex
पटियाला। सांसद एवं पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री परनीत कौर ने शनिवार को यहां जिला कोर्ट में यादविंदरा लायर्स कांप्लेक्स के लिए पंजाब सरकार की ओर से भेजी 34 लाख की ग्रांट से कराए गए नवीनीकरण व मजबूतीकरण के काम समेत नई लिफ्ट का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर परनीत ने कहा कि वकील और डाक्टर हमारे समाज का एक ऐसा अंग हैं, जिनकी जरूरत हरेक व्यक्ति को किसी न किसी रूप में जरूरत पड़ती है, इसलिए सरकार ने पटियाला के वकीलों के चैंबरों के लिए बनती सुविधाएं प्रदान करके अपना फर्ज निभाया है।
विज्ञापन

इसके अलावा सरकार ने जिला कोर्ट के सामने राजिंदरा झील को खूबसूरत बनाने के लिए 5.4 करोड़ और मुसाफिर मेमोरियल सेंट्रल स्टेट लाइब्रेरी के नवीनीकरण के लिए 1.5 करोड़ रुपये जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि अन्य विकास कामों के अलावा पटियाला शहर में सरकारी राजिंदरा अस्पताल के नवीनीकरण और लोगों को पीने वाले नहरी पानी के प्रोजेक्ट का काम भी शुरू कराया गया है। इस मौके पर बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट जतिंदरपाल सिंह घुमान ने सरकार का विकास कार्य कराने के लिए धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed