फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   In Punjab, wide roads Bicega

पंजाब में चौड़ी सड़कों का जाल बिछेगा: ढींढसा

Fri, 03 Jul 2015 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा Updated Fri, 03 Jul 2015 10:03 PM IST
विज्ञापन
वित्त एवं योजना मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा ने कहा कि पंजाब में यातायात को बेहतर बनाने के लिए चौड़ी सड़कों का जाल बिछाने की योजना का नक्शा तैयार किया गया है। उन्होंने गांव खोटे में स्व. मनजीत सिंह बराड़ खेल स्टेडियम और गांव भागीके में पूर्व विधायक स्व. जोरा सिंह की याद में पार्क का नींव पत्थर भी रखा।
विज्ञापन


इस मौके वित्त मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से सूबे के लोगों को बुनियादी सहूलियतें प्रदान करने के लिए व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं। इसके अंतर्गत सूबे के सभी 117 विधान सभा हलकों में गांवों और शहरों की शक्ल बदलने के लिए प्रत्येक हलके में 35 से 40 करोड़ रुपये की ग्रांट देने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मजबूत और चौड़ी सड़कों का जाल बिछाने की योजना का नक्शा तैयार किया गया है। सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को अच्छी शैक्षिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए 7 वर्षों में करोड़ों रुपये की लागत से स्कूलों की इमारतों की उसारी करवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गरीब परिवारों के बच्चों के लिए रिहायशी स्कूल खोले गए हैं, जहां विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई के अलावा खान-पीने की भी मुफ्त सुविधा उपलब्ध हैै। इस मौके वित्त मंत्री ने गांव भागीके में पूर्व विधायक स्व. जोरा सिंह की याद में 46.37 लाख रुपये की लागत से बनने वाले पार्क का नींव पत्थर रखा और इस पार्क के लिए 10 लाख रुपये का चेक दिया।

उन्होंने कहा कि इस पार्क में लाइब्रेरी हाल, पेड़ और स्व. विधायक जत्थेदार जोरा सिंह की प्रतिमा स्थापित करने के अलावा संगीत-मई फव्वारे और पंथक निशान खंडा लगाया जाएगा। इस से पहले वित्त मंत्री ने गांव खोटे में 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाले स्व. मनजीत सिंह बराड़ यादगारी स्टेडियम का नींव पत्थर रखा और इस पार्क के लिए 10 लाख रुपये की ग्रांट देने का ऐलान किया।


उन्होंने कहा कि स्व. मनजीत सिंह बराड़ का नौजवानों का नशें से ध्यान हटा कर खेल से जोडने का सुपना पूरा के लिए खेल स्टेडियम बनाया जाना है। इस मौके विधायक बीबी राजविंदर कौर भागीके, जत्थेदार जुगराज सिंह दौधर मेंबर एसजीपीसी चेयरमैन मार्केट कमेटी अजीतवाल, भाजपा मंडल प्रधान पवन गोयल बंटी, एस.डी.एम निहाल सिंह वाला ज्योति बाला मट्टू,  इंद्रजीत गर्ग जोली,प्रधान नगर पंचायत निहाल सिंह वाला उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed