फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Homeless people transported night shelters under Mission Fateh Patiala

पटियाला में मिशन फतेह के तहत रैन बसेरों में पहुंचाए गए बेघर लोग

Wed, 25 Nov 2020 10:21 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Homeless people transported night shelters under Mission Fateh Patiala
पटियाला। मिशन फतेह अभियान के तहत निगम ने ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर मंगलवार की रात सड़कों के किनारे बैठे बेघर लोगों को रैन बसेरों में पहुंचाया। पुलिस ने माल रोड, शेरांवाला गेट और श्री काली माता मंदिर के बाहर से करीब 30 लोगों को रोज गार्डन में स्थापित रैन बसेरे में पहुंचाया। इसमें चार बच्चे, छह महिलाएं और तीन बुजुर्ग शामिल थे।
विज्ञापन

मेयर संजीव शर्मा बिट्टू और निगम कमिश्नर पूनमदीप कौर ने अपील की कि जो लोग बेघर और बेसहारा लोगों की सहायता करने को इच्छुक है वे रैन बसेरों में जाकर ही उनकी सहायता कर सकते हैं। मेयर ने बताया कि बीते साल भी अस्थाई रैन बसेरे तैयार कर बेघर लोगों की संभाल की गई थी। कोविड-19 के कारण इस साल भी वह अस्थाई रैन बसेरे तैयार कर सकेंगे या नहीं इसका फैसला पंजाब सरकार द्वारा जारी होने वाली एडवाइजरी पर निर्भर करेगा। उल्लेखनीय है कि एक सर्वे के अनुसार शहर के विभिन्न हिस्सों में इस समय करीब चार सौ से अधिक लोग बेघर हैं। ये लोग अन्य राज्यों से आए हुए होते हैं। इस मौके पर हार्टीकल्चर एक्सईएन दलीप सिंह, जिला ट्रैफिक प्रभारी रंजीत सिंह और उनकी टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed