{"_id":"66862f46a2e645ab1905a0cc","slug":"high-speed-tractor-ran-over-nrega-workers-in-nabha-two-died-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala: नाभा में नरेगा मजदूरों पर चढ़ा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, दो बुजुर्ग महिलाओं की मौके पर मौत, 13 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patiala: नाभा में नरेगा मजदूरों पर चढ़ा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, दो बुजुर्ग महिलाओं की मौके पर मौत, 13 घायल
Thu, 04 Jul 2024 10:42 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 04 Jul 2024 10:42 AM IST
सार
गांव तुंगा के रहने वाले गुरदेव सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके समेत नरेगा के तहत मजदूरी करने वाले करीब 60-65 मजदूर गांव हसनपुर की ड्रेन के पुल के नजदीक खड़े थे। गांव हसनपुर की तरफ से एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर आया और मजदूरों को कुचल दिया।
विज्ञापन
घायलों का हाल जानते विधायक गुरदेव सिंह मान।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नाभा में गांव हसनपुर की ड्रेन के पुल के पास बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर नरेगा मजदूरों पर चढ़ गया। मौके पर ही दो बुजुर्ग महिला मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 13 महिलाएं व पुरुष बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को तुरंत नाभा के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया। पुलिस ने मामले में ट्रैक्टर के मालिक व चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत केस कर लिया है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
गांव तुंगा के रहने वाले गुरदेव सिंह की ओर से थाना सदर नाभा पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक उसके समेत नरेगा के तहत मजदूरी करने वाले करीब 60-65 मजदूर बुधवार सुबह गांव हसनपुर की ड्रेन के पुल के नजदीक हाजिरी लगवा रहे थे। काफी गिनती में महिला मजदूर भी मौजूद थीं। इसी बीच गांव हसनपुर की तरफ से एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर आया, जो गांव साधोहेड़ी की तरफ जा रहा था। ट्रैक्टर पर 4-5 प्रवासी मजदूर बैठे थे। यह सभी धान की रोपाई के लिए जा रहे थे। इन्होंने ट्रैक्टर पर पनीरी लाद रखी थी।
जैसे ही ट्रैक्टर पुल के नजदीक पहुंचा तो तेज रफ्तार होने के चलते चालक ने इस पर से अपना संतुलन खो दिया और हाजिरी लगवा रहे महिला व पुरुष मजदूरों पर चढ़ा दिया। इस हादसे में टायरों के नीचे कुचले जाने से दो बुजुर्ग महिलाओं द्रोपती निवासी गांव हिम्मतपुरा और जरनैल कौर निवासी गांव तुंगा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में 13 महिलाएं व पुरुष घायल हो गए। घायलों की पहचान गुरदेव कौर, सुखविंदर कौर, कर्मजीत कौर, सुरजीत कौर, सर्वजीत कौर उर्फ कृष्णा, बंत कौर सभी निवासी गांव तुंगा, परमजीत कौर निवासी गांव हिम्मतपुरा, कुलविंदर सिंह निवासी हिम्मतपुरा के अलावा 5 अन्य मजदूर भी घायल हो गए।
विज्ञापन
घायलों में से कुछ महिलाओं की टांगें, तो कुछ की बाजूएं टूट गई हैं। अस्पताल में उपचाराधीन घायल मजदूरों का हाल-चाल जानने पहुंचे नाभा के आप विधायक गुरदेव सिंह देव मान ने बताया कि घायल महिलाओं व अन्य मजदूरों के जरूरी मेडिकल टेस्ट किए जा रहे हैं। वह खुद सीएम भगवंत मान से अपील करेंगे कि हादसे में मृतक बुजुर्ग महिलाओं व घायलों के परिवारों को आर्थिक मदद दी जाए।
ट्रैक्टर मालिक को पता था प्रवासी मजदूर को नहीं आती ड्राइविंग
थाना सदर नाभा पुलिस ने मामले में ट्रैक्टर के मालिक गांव तुंगा के किसान जगपाल सिंह व उसके प्रवासी मजदूर मोहित के खिलाफ केस दर्ज किया है। मोहित हादसे के वक्त ट्रैक्टर चला रहा था। वह यूपी के लखीमपुर खीरी का रहने वाला है। आरोप है कि ट्रैक्टर मालिक को पता था कि मजदूर मोहित को ड्राइविंग नहीं आती है। बावजूद उसके उसने अपने मजदूर को चलाने के लिए दे दिया। डीएसपी नाभा दविंदर सिंह अत्री ने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।