फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Heat begins to appear in Punjab, snowfall in Himachal-Jammu

Patiala News: पंजाब में गर्मी दिखाने लगी तेवर, हिमाचल-जम्मू में बर्फबारी

Tue, 11 Feb 2025 10:42 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
Heat begins to appear in Punjab, snowfall in Himachal-Jammu
पंजाब में अगले छह दिन भी मौसम शुष्क बना रहेगा, 30 डिग्री हुआ पारा, सामान्य से 3.4 डिग्री ऊपर पहुंचा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाब में दिन का तापमान तेवर दिखाने लगा है। मंगलवार को भी अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री की वृदि्ध दर्ज की गई है। अब यह सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक हो गया है। पड़ोसी राज्यों हिमाचल प्रदेश और जम्मू में बर्फ के फाहे गिरे।
माैसम विभाग की मानें तो आने वाले छह तक बारिश होने के आसार नहीं है। इससे अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य के आस-पास बना हुआ है। पंजाब में दिन के तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। मंगलवार को भी तापमान में 0.5 डिग्री की वृद्धि रही, जिससे अब यह सामान्य से 3.4 डिग्री ऊपर हो गया है। सबसे अधिक 30 डिग्री का तापमान अबोहर का दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले छह दिन भी पंजाब में मौसम शुष्क रहने की भविष्यवाणी की है। विभाग के मुताबिक इससे आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि दर्ज की जा सकती है। पंजाब के न्यूनतम तापमान में भी 0.1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह अभी सामान्य के पास बना है।
विज्ञापन


अबोहर में न्यूनतम तापमान रहा कम
सूबे में अबोहर 30 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। अमृतसर का अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री, लुधियाना का 25.4 डिग्री, पटियाला का 26.6 डिग्री, पठानकोट का 25.5 डिग्री, बठिंडा का 24.2 डिग्री, गुरदासपुर का 23.0 डिग्री, फरीदकोट का 27.5 डिग्री, फिरोजपुर का 23.5 डिग्री, जालंधर का 26.3 डिग्री का दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम 7.5 डिग्री का पारा अबोहर, होशियारपुर व रोपड़ का रहा। अमृतसर का न्यूनतम पारा 9.0 डिग्री, लुधियाना का 9.8 डिग्री, पटियाला का 9.2 डिग्री, पठानकोट का 8.4 डिग्री, बठिंडा का 8.0 डिग्री, जालंधर का 8.4 डिग्री, मोगा का 7.6 डिग्री, फरीदकोट का 10.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के डायरेक्टर सुरिंदर पाल ने बताया कि फिलहाल ऐसा ही मौसम बना रहेगा। दिन के तापमान सामान्य से ज्यादा रहेंगे। हालांकि रात के तापमान सामान्य के पास बने रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिमला के रिज मैदान पर गिरे फाहे
शिमला। हिमाचल की राजधानी शिमला सहित रोहतांग, जलाेड़ी दर्रा और लगवैली में मंगलवार दोपहर को बर्फ के फाहे गिरे। दोपहर करीब सवा दो बजे शिमला के कुछ क्षेत्रों में धूप खिली रही और कुछ जगह फाहे गिरे। ऐतिहासिक रिज मैदान पर फाहे गिरने से सैलानी झूम उठे। हालांकि कुछ देर बार पूरे शहर में मौसम साफ हो गया। बुधवार से प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। 16 फरवरी काे पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मैदानी जिलों में मौसम साफ बना रहने की संभावना जताई गई है।

जम्मू में बूंदाबांदी, सोनमर्ग-गुलमर्ग में गिरी बर्फ
श्रीनगर/जम्मू। कश्मीर के मैदानी इलाकों में मंगलवार को बारिश के साथ पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। जम्मू समेत कई अन्य हिस्सों में भी सुबह बूंदाबांदी हुई है। हल्के बादल छाए रहे, लेकिन दोपहर बाद मौसम साफ हो गया। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, बुधवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। कश्मीर के पर्यटन स्थल सोनमर्ग, गुलमर्ग के अलावा मच्छिल, जेड गली, साधना पास, राजधान पास के अलावा अन्य कुछ ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article