{"_id":"68addd313728484dad020d8b","slug":"health-minister-ordered-an-inquiry-in-case-of-newborn-head-at-rajindra-hospital-patiala-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: कुत्ते के मुंह में नवजात बच्चे का सिर... राजिंद्रा अस्पताल में मचा हड़कंप, मंत्री ने दिए जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: कुत्ते के मुंह में नवजात बच्चे का सिर... राजिंद्रा अस्पताल में मचा हड़कंप, मंत्री ने दिए जांच के आदेश
Tue, 26 Aug 2025 09:43 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 26 Aug 2025 09:43 PM IST
सार
पटियाला स्थित राजिंद्रा अस्पताल में मंगलवार शाम करीब 5.30 बजे वार्ड नंबर 4 के पास एक कुत्ते को नवजात का सिर लेकर जाते हुए देखे जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन
राजिंदरा अस्पताल पटियाला।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पंजाब के पटियाला में उस समय हड़कंप मच गया जब एक कुत्ता मुंह में नवजात शिशु का सिर लेकर लोगों के सामने से गुजरा। घटना पटियाला स्थित राजिंद्रा अस्पताल की है। घटना के बाद राजिंद्रा अस्पताल फिर से सूर्खियों में आ गया है। मंगलवार शाम करीब 5.30 बजे अस्पताल के वार्ड नंबर 4 के पास एक कुत्ते को नवजात का सिर लेकर जाते हुए देखे जाने की सूचना से सनसनी फैल गई। जैसे ही इस घटना की जानकारी अस्पताल प्रबंधन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मिली तो इसकी जांच शुरू कर दी गई। नवजात के सिर को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि बरामद हुआ सिर फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए सौंप दिया गया है। पुलिस और अस्पताल प्रशासन को सभी पहलुओं से जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
राजिंद्रा अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. विशाल चोपड़ा ने प्रारंभिक रिपोर्ट में स्पष्ट किया कि हाल ही में जन्मे सभी नवजात वार्ड में मौजूद हैं और अस्पताल से कोई बच्चा लापता नहीं है। हाल में तीन बच्चों की मौत हुई थी और उनके शव पूरे दस्तावेजी प्रक्रिया के बाद परिवार को सौंपे गए हैं। डॉ. चोपड़ा ने कहा कि प्रारंभिक जांच में यह मामला अस्पताल से संबंधित नहीं लग रहा है। प्रथम दृष्टया लगता है कि किसी ने बाहर से नवजात के अवशेष यहां फेंके हैं। अस्पताल प्रशासन ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दे दी है और मामले की गहन जांच जारी है।
विज्ञापन