फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Health checkup of poultry farm attendants

गांव रखड़ा के पास मुर्गियों के मरने के बाद पोल्ट्री फार्मों के मुलाजिमों की सेहत जांची

Wed, 13 Jan 2021 05:56 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 05:56 PM IST
विज्ञापन
Health checkup of poultry farm attendants
पटियाला। निकटवर्ती गांव रखड़ा के पास एक खाली खेत में 500 के करीब मरी मुर्गियां मिलने के मामले में बुधवार को सेहत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इस दौरान गांव रखड़ा व आसपास पड़ते पोल्ट्री फार्मों के मुलाजिमों की सेहत जांच की गई। सेहत विभाग की टीम में जिला एपिडोमोलोजिस्ट दिवजोत सिंह, सहायक मलेरिया अधिकारी मलकीत सिंह शामिल रहे। इस टीम ने गांव रखड़ा व आसपास के इलाके में स्थित पोल्ट्री फार्मों का दौरा किया। वहां काम करने वाले मुलाजिमों की सेहत जांची गई और किसी में फ्लू के लक्षण नहीं मिले। इस मौके पर टीम ने पोल्ट्री फार्मों के मालिकों को सख्त हिदायतें जारी की हैं कि अगर किसी भी वर्कर में फ्लू के लक्षण सामने आते हैं तो तुरंत इसकी सूचना जिला सेहत विभाग को दी जाए।
विज्ञापन

वहीं सिविल सर्जन डा. सतिंदर सिंह ने बताया कि पशुपालन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर से संपर्क करने पर पता चला है कि पशुपालन विभाग की ओर से आसपास के पोल्ट्री फार्मों से मुर्गियों के 24 सैंपल लिए गए हैं। इनको जांच के लिए जालंधर स्थित लैब में भेजा गया है। उन्होंने हिदायत दी कि बर्ड फ्लू से डरने की जरूरत नहीं, बल्कि सतर्क रहने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed