फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Government will plant one crore saplings in the state: Dharmasot

सूबे में सरकार एक करोड़ पौधे लगाएगी: धर्मसोत

Fri, 17 Jul 2020 06:39 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
Government will plant one crore saplings in the state: Dharmasot
शुक्रवार को पटियाला के गांव दोदड़ा में शहीद नायक राजविंदर सिंह को श्रद्धांजलि भेंट करते कैबिनेट - फोटो : PATIALA
जंगलात, सामाजिक न्याय मंत्री साधु सिंह धर्मसोत ने कहा शुक्रवार को कहा कि जंगलों के अधीन रकबा बढ़ाने के उद्देश्य से इस बरसात के मौसम में एक करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। खास बात यह होगी कि इस बार छोटे पौधों की जगह सात-आठ फुट के बड़े पौधे लगाए जाएंगे। साथ ही इन पौधों की सुरक्षा के लिए इनके इर्द-गिर्द लोहे के जंगले भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

धर्मसोत ने बताया श्री गुरु नानक देव जी के 550 साला प्रकाश पर्व को समर्पित घर-घर हरियाली मुहिम को मिले रिस्पांस को देखते हुए पंजाब सरकार ने यह फैसला लिया है। बरसात के सीजन में श्री गुरु नानक देव जी के 550 साला प्रकाश पर्व को समर्पित चलाई गई मुहिम के तहत पंजाब के अंदर 64 लाख से ज्यादा पौधे लगाए गए थे। इसके अलावा गुरू नानक बगीचियां भी गांव-गांव लगाई गई थीं, जिनकी अब संभाल भी की जा रही है।
विज्ञापन

सरकार ने पिछले बरसाती सीजन में घर-घर हरियाली मुहिम को मिले रिस्पांस को देखते हुए अब पिछले सारे रिकार्ड तोड़ते हुए पूरे प्रदेश में एक करोड़ पौधे लगाने का बड़ा फैसला लिया है। धर्मसोत ने कहा कि इस प्रोजेक्ट पर जल्द अमल शुरू होगा। आगे कहा कि लोगों में आई जागरूकता करके यह भी पहली बार हुआ कि जंगलात विभाग ने एक मोबाइल एप आई हरियाली जरिये घर-घर हरियाली लाने के लिए लोगों को मुफ्त पौधे बांटे। जिसको समाजिक, धार्मिक व अन्य संस्थाओं समेत लोगों का भरपूर रिस्पांस मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed