फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Government talks to resolve the issue: Dr. Gandhi

बातचीत से मसले हल करे सरकार : डॉ. गांधी

Wed, 18 Nov 2015 04:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Wed, 18 Nov 2015 04:08 PM IST
विज्ञापन
Government talks to resolve the issue: Dr. Gandhi
डापटियाला से सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी ने सरकार से मांग की है कि वह लोक रोष
विज्ञापन
का जबर के साथ मुकाबला करने का रास्ता छोड़कर बातचीत के जरिये मसले हल करें। गांधी ने पिछले कुछ दिनों के अंदर गिरफ्तार किए सभी लीडरों के खिलाफ देशद्रोह के केस रद्द करके उन्हें फौरी रिहा करने की मांग की गई।

उन्होंने सभी पंजाबियों खास करके नौजवानों को अपील की है कि वह सरकार और दूसरी विरोधी पार्टियों की लोक विरोधी चालों से सचेत रहते हुए अपना भाईचारा मजबूत करें।
पंजाब अंदर तेजी से बदल रहे सियासी घटनाक्रम पर टिप्पणी करते हुए सांसद डा. गांधी ने कहा कि गांव बरगाड़ी से श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी शुरू होकर सरबत खालसा संपन्न होने तक की घटनाओं के बाद जो दो अहम पक्ष उभर कर सामने आए हैं, वह हैं सिमरनजीत सिंह मान की मांग और सरकार का हर तरह के विरोधियों के खिलाफ दमन चक्कर।
विज्ञापन


डॉ. गांधी ने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार ने अपने  खिलाफ विभिन्न तबकों के गुस्से को धार्मिक दिशा देकर खारिज करने का शैतानी भरा खेल खेला है। डा. गांधी ने कांग्रेसी लीडरों की सरबत खालसा में भागीदारी के साथ ही किए जा रहे विरोध को कांग्रेस का दोमुंही करार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed